भागदौड़ भरी जिंदगी में कम ही लोग हैं, जो अपनी हेल्थ को लेकर सजग रहते हैं। कई लोग सुबह के समय वर्कआउट करते हैं। कुछ लोग तो जिम जाते हैं। सुबह के समय वर्कआउट करने से पूरा दिन बॉडी में एनर्जी रहता है।

हेल्दी रहने के लिए सिर्फ वर्कआउट करना ही काफी नहीं होता है। इसके लिए अच्छा खाना भी पड़ता है। अगर आप वजन कम करने के लिए सुबह जिम या फिर अन्य तरह के वर्कआउट कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम वर्कआउट करने के बाद ऐसे फल के नाम बताएंगे, जिसको आप सुबह खा सकते हैं। इसको खाने से वजन भी कम होता है।

वजन कम करने के लिए आप पपीता खा सकते हैं। पपीता फैट बर्निंग में काफी मददगार होता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे पाचन भी बेहतर रहता है। यह शरीर में मौजूद गंदगी को भी निकालने में मदद करता है।  

आप जिम या वर्कआउट करने के बाद सेब खा सकते हैं। यह लो-कैलोरी वाला होता है। इसमें हाई फाइबर मौजूद होता है, जिसको खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसको खाने से बॉडी में नेचुरल शुगर मिलता है।

वेट लॉस के लिए तरबूज काफी बेहतर ऑप्शन है। इसमें 90 प्रतिशत पानी रहता है, जो बॉडी को हाइड्रेट करता है। गर्मी के मौसम में इसको खाने से शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता है।

अनार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसको खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसमें मौजूद कई तरह के पोषक तत्व पाचन को बेहतर बनाते हैं और तेजी से फैट को बर्न करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं।

संतरा में सॉल्युबल फाइबर होता है जो कि आपके डाइजेशन को स्लो कर देता है। इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ फैट पचाने में मददगार है। आप जिम के बाद आप इसको खा सकते हैं। आगे पढ़िएः बालों में दही-अंडा लगाने से क्या होता है? सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट ने बता दिया इसके फायदे और नुकसान