Best Raw Mango for Pickle: बाजार में इन दिनों केरी यानी कच्चा आम खूब बिक रहा है। इसी समय घर-घर में आम का अचार डाला जाता है। सालभर खाने के लिए महिलाएं इकट्ठा अचार डालकर रखती हैं। किसी के घर सूखे आम की अचारी पड़ती है किसी के घर में तेल में डूबा आम का अचार। ऐसे में कई बार महिलाओं की शिकायत होती है कि धूप दिखाने और सही मसाले डालने के बाद भी उनका अचार कुछ दिनों बाद या तो काला पड़ जाता है या फिर खराब हो जाता है।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो क्या पता आप शुरुआत ही गलत कर रहे हों। जी हां, अगर आप अचार डालने के सही कच्चे आम का चुनाव नहीं पाती हैं तो हो सकता है आपका अचार इसी वजह से खराब हो जाता हो। चार के लिए सही केरी कैसे चुनें? आइए जानते हैं इसके बारे में।
गूदेदार आम चुनें
अचार डालने के लिए हमेशा हमेशा गूदेदार कच्चा आम खरीदें। ये न केवल खानें स्वाद लगता है बल्कि ये जल्दी खराब भी नहीं होता है। इसके लिए कलमी कच्चा आम सबसे बेहतर होता है।
आम का अचार डालने के लिए हमेशा रेशेदार कच्चे आम का चुनाव करें। क्योंकि इस आम का अचार जल्दी खराब नहीं होता है। इसके साथ ही ये खाने में भी काफी टेस्टी होता है।
जब भी कच्चा आम खरीदें उसके छिलके को अच्छी तरह से देखें। सख्त और मोटे छिलके वाले आम को ही अचार के लिए खरीदें। क्योंकि ऐसी केरी जल्दी खराब नहीं होती है।