आज के समय कम उम्र में ही बालों का सफेद होना एक आम समस्या हो गई है। इसके पीछे का मेन कारण तनाव, गलत खानपान, नींद की कमी और केमिकल मिले हुए उत्पादों का उपयोग करना शामिल है। दरअसल, पुराने लोगों के बाल 40-50 की उम्र में सफेद होते थे, लेकिन आज यह समस्या 20-25 साल की उम्र के युवाओं में भी देखने को मिल रही है।
वहीं, सफेद बाल को काला करने के लिए आयुर्वेद में कई उपाय बताए गए हैं। इसमें से एक है नारियल तेल, आंवला, भृंगराज और करी पत्ते के मिश्रण से बना तेल। आप इस तेल को घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इस आयुर्वेदिक तेल बनाने की विधि के बारे में बताएंगे, जिसको आप आसानी से तैयार कर सकते हैं।
नारियल तेल-करी पत्ता- 1 कप5–6 टुकड़े सूखे आंवले1 चम्मच मेथी दाना3 चम्मच मेथी दाना2 चम्मच भृंगराज पाउडर2 चम्मच प्याज का रस
आयुर्वेदिक तेल को तैयार करने के लिए आप एक पैन में नारियल तेल गर्म करें। अब उसमें करी पत्ता, आंवला और मेथी दाना डालें और धीमी आंच पर पकाएं। कुछ समय के बाद जब खूशबू आने लगे तो गैस को बंद कर दें और तेल को छान लें। तेल जब ठंडा हो जाए तो इसमें प्याज का रस और भृंगराज पाउडर को मिलाएं। इस तेल को आप कांच की शीशी में स्टोर कर लें और रात के समय सोने से पहले सिर की मालिश कर लें।
बालों में इस आयुर्वेदिक तेल को लगाने के कई फायदे होते हैं। इससे सफेद बालों की गति धीमी हो जाती है। इसको लगाने से बालों को सही पोषण मिलता है, जिससे वह मजबूत बनते हैं। इ तेल से सिर की मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों नेचुरल तौर पर काले होते हैं।