National Sewing Machine Day: एक समय था जब कपड़ों को दर्जी हाथ से सिलाई करके तैयार करते थे। इसके बाद सिलाई मशीन का आविष्कार हुआ। ये इतना क्रांतिकारी था कि जिन कपड़ों को हाथ से सिलने में कई दिन लग जाते थे, वो कपड़े कुछ घंटों में तैयार होने लगे। सिलाई मशीन के विकास का दौर आसान नहीं था। सिलाई मशीन के इसी विकास क्रम को याद करने के लिए हर साल 13 जून को राष्ट्रीय सिलाई मशीन दिवस मनाया जाता है। कैसे इस दिन को सेलिब्रेट करने की शुरुआत हुई और क्या है इसका इतिहास, आइए जानते हैं इसके बारे में।
पहली सिलाई मशीन के डिजाइन का पेटेंट 1790 में अंग्रेज आविष्कारक थॉमस सेंट ने कराया था, लेकिन 1800 के दशक की शुरुआत तक सिलाई मशीनें व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं थीं। इलियास होवे और आइज़ैक सिंगर को पहली व्यावहारिक सिलाई मशीन विकसित करने का श्रेय दिया जाता है। वहीं उनकी कंपनियों ने सिलाई मशीनों को औसत व्यक्ति के लिए सस्ती बनाने में मदद की। जॉन ग्रीनौघ ने 1842 में संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
राष्ट्रीय सिलाई मशीन दिवस मनाने के कई अलग-अलग तरीके हैं। आप अपने लिए या किसी प्रियजन के लिए कुछ खास बना सकते हैं। आप किसी चैरिटी को दान भी दे सकते हैं। अपनी कृतियों को सोशल मीडिया पर दिखाने के लिए #NationalSewingMachineDay का उपयोग करें।
10 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सिलाई मशीन दिवस और 13 जून को राष्ट्रीय सिलाई मशीन दिवस मनाया जाता है। वर्तमान में 4000 से भी ज्यादा तरह की सिलाई मशीन अनेक कार्यों के लिए प्रयोग की जा रही हैं।