World Environment Day 2025 Slogan: आजकल मनुष्य सिर्फ अपनी सुख-सुविधाओं और आराम के लिए काम कर रहा है। लोग अपना आज देख रहे हैं अपनी आने वाली पीढ़ी का कल नहीं। इसी वजह से अधिकांश लोगों को न तो पर्यावरण की चिंता होती है और न ही धरती की। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। आज इस खास दिन पर देशभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं जागरूकता रैली तो कहीं सभाएं हो रही हैं। ऐसे में अगर आप इनमें भाग लेने जा रहे हैं या फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए लोगों को जागरूक करना चाहते हैं तो यहां हम आपके टॉप 15 विश्व पर्यावरण दिवस के नारे हिंदी में लेकर आए हैं।

1- पर्यावरण आपकी ज़रूरत पूरी कर सकता है, लालच नहीं।

2- प्रकृति को नष्ट न करें, इसे भविष्य के लिए बचाएं।

3- प्रकृति को मारना चुपचाप स्वयं को मारने के समान है।

4- पर्यावरण ही सबकुछ है, इसे खराब मत करो।

5- पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पेड़ लगाएं।

6- हरियाली बचाओ, पर्यावरण बचाओ।

7- पर्यावरण बचाओ, भावी पीढ़ी बचाओ।

8- स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं।

9- सुरक्षित पर्यावरण, बेहतर कल।

10- हरियाली प्राकृतिक दृश्य है, इसे सदैव बनाए रखें।

11- प्रकृति का सौंदर्य, हमारा कर्तव्य: अभी कार्य करें।

12- पृथ्वी हमारा घर है और पर्यावरण इसकी छत है, दोनों को बचाएं।

13- हरियाली से समझौता न करें, यह पर्यावरण की आत्मा है।

14- भावी पीढ़ी के आराम के लिए हरियाली बचाएं।

15- पर्यावरण जीवन के लिए अनमोल है, इसे जीवन के लिए सुरक्षित रखें।