2 जून 2025 के मुख्य हिंदी समाचार लाइव (Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar) LIVE: पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश आफत की तरह बरस रही है। सिक्किम से लेकर असम तक बारिश का असर दिखने लगा है। इस बारिश की वजह से 30 लोगों के मरने की जानकारी मिल रही है। वहीं कई इलाकों में पानी भी भर चुका है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से असम के 12 जिलों के 175 गांवों के डूबने की जानकारी दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री ने बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह से बात की। जिसके बाद से राहत और बचाव कार्य के लिए सेना उतर चुकी है। मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बाढ़ की वजह से सड़कें तबाह हो गई हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आफत की बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करना चाहिए।

पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन के लिए गए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सिक्किम के नीमचेन प्रेमलखा के पास भूस्खलन हुआ है। जिसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि सड़क संपर्क टूटने की वजह से लाचेन में करीब 112 पर्यटक और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे हुए हैं।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ उत्तराखंड केदारनाथ धाम पहुंचीं हैं। जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए हैं।

सिक्किम के नीमचेन प्रेमलखा के पास भूस्खलन हुआ है। जिसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि सड़क संपर्क टूटने की वजह से लाचेन में करीब 112 पर्यटक और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे हुए हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और बचाव के लिए प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है।

पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और बारिश की स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव कार्य के लिए सेना उतर गई है।