कल और आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी (Kal aur Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 01-02 June 2025 – Mumbai rain, Mansoon UP, Bihar, Uttarakhand, Delhi-NCR): देशभर में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मई में ही 295 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो एक सदी में सबसे अधिक है। आज मुंबई में तापमान लगभग 34°C रहेगा, और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम सुहावना हो गया है, और 1-2 जून को गरज के साथ बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में असम और मेघालय के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गुवाहाटी सहित कई क्षेत्रों में जलभराव और भूस्खलन की आशंका है। केरल, कर्नाटक और गोवा में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया है।
आज की ताजा खबर
देशभर में मौसम ने समय से पहले करवट ली है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में 1 और 2 जून को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 जून को भी दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है।
गुवाहाटी से इंफाल तक बारिश से तबाही, पूर्वोत्तर में 28 लोगों ने गंवाई जान, IMD का अलर्ट
मुंबई में इस बार बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए—16 दिन पहले मानसून ने वहां कदम रखा, जो 1950 के बाद सबसे जल्दी है। मई महीने में ही 295 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो एक सदी से ज्यादा में सबसे ज़्यादा है। अब आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। आज मुंबई का तापमान 34°C के आसपास रहेगा, जबकि रात में यह 27°C तक गिर सकता है।
Weather Forecast Today LIVE: मौसम के मिजाज से जुड़ी सभी खबरों के लिए जनसत्ता डॉट कॉम के इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें।
महाराष्ट्र में मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बारिश की रफ्तार बढ़ सकती है। इससे किसानों और नागरिकों को राहत की उम्मीद है। खासकर सिंचाई के लिए फायदा होगा और तापमान में गिरावट आएगी।
महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। इससे कुछ क्षेत्रों में उमस और गर्मी बनी हुई है। मुंबई, ठाणे और कोंकण में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि मराठवाड़ा और विदर्भ में अब भी सूखा जैसा हाल है।
उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 8 दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। जून के दौरान तापमान 33°C से 42°C के बीच रहने की संभावना है।और
मध्य प्रदेश में जून की शुरुआत गर्मी और अस्थिर मौसम के साथ हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक तेज आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अरब सागर में कोई नया वेदर सिस्टम विकसित नहीं हो रहा है, जिससे मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है।
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 3 जून तक बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 31 मई की रात भी कई जिलों में बारिश हुई थी। इससे तापमान कम हो गया है।