LIVE Updates: कल और आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी (Kal aur Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 15-16 June 2025 – UP, Bihar, Uttarakhand, Delhi-NCR): देश के कई हिस्सों में रविवार को मौसम ने करवट ली और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दी। बीते कुछ दिनों से झुलसाती धूप और उमस से परेशान लोगों ने बारिश की पहली बूंदों के साथ ही राहत की सांस ली। खासकर उत्तर भारत, मध्य भारत और कुछ दक्षिणी इलाकों में बीती रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही हल्की बारिश का दौर जारी है। बादलों की आवाजाही के बीच ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मुंबई, पुणे और कोंकण बेल्ट में भी रात से बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर पानी भरने की स्थिति बनी है।
मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में भी बादलों की गर्जना के साथ बारिश ने दस्तक दी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई शहरों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, राजस्थान के कुछ इलाकों में भी धूल भरी हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी मॉनसूनी बादल सक्रिय नजर आ रहे हैं। हैदराबाद और बेंगलुरु में बूंदाबांदी ने मौसम सुहाना कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
गाजियाबाद के कई इलाकों में रविवार की सुबह से तेज बारिश हो रही है। इससे लोगों को तीखी धूप और चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। कई जगह पानी भर गया।
#WATCH | Uttar Pradesh | Rain lashes several parts of Ghaziabad city, bringing respite from heat. pic.twitter.com/C8U3sEDnge
— ANI (@ANI) June 15, 2025
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को बादल छाया है। कई जगह बारिश भी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले हफ्तों में बारिश का दौर लगातार जारी रहने का अनुमान है।
बिहार के पटना, गया और भागलपुर समेत कई शहरों में बादल छाए हुए हैं। शाम के समय बूंदाबांदी होने की संभावना है। तापमान भी सामान्य बना हुआ है।
मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार–बुधवार को भी बिजली गिरने और बारिश के साथ मौसम में बदलाव का अनुमान है। लोगों से कहा गया है कि वे राहत पाने के साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखें
दिल्ली में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण शनिवार रात सफदरजंग एन्क्लेव में एक मोबाइल टावर गिर गया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है।
#WATCH | Delhi: A mobile tower in Safdarjung Enclave fell last night as the city received gusty winds and heavy rainfall. pic.twitter.com/Zh2eAVVbil
— ANI (@ANI) June 15, 2025
मध्य प्रदेश में सोमवार को बादल घिरेंगे और दोपहर में भारी बारिश और गरज के साथ तूफान की संभावना है। तापमान सामान्य से कुछ नीचे रहने की उम्मीद।
बिहार में मानसून की दस्तक से मौसम सुहाना हो गया। कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई।