गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की दुखद घटना की जानकारी सामने आ रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ये प्लेन एयर इंडिया का थी और ये प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा थी। इस प्लेन में 230 यात्री सवार थे। जबकि 12 क्रू मेंबर शामिल थे। लेकिन हम इस खबर में अब तक हुए सबसे बड़े विमान हादसों की जानकारी लेकर आए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा यात्रियों की मौत हुई थी। साल 1978 में जब 213 लोगों की मौत हुई थी तो वहीं 1996 में हुए हादसे में 349 लोगों की मौत हो गई थी।

तारीख थी 22 मई और साल था 2010, एयर इंडिया की एक्सप्रेस फ्लाइट नंबर 812 विमान ने दुबई से मैंगलोर के लिए उड़ान भरी। ये विमान अभी रनवे पर लैंड होता उसके पहले ही ये प्लेन दुर्घटना हुई। मैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे नंबर 24 से ये प्लेन आगे बढ़ गई जिसके वजह से ये हादसा हुआ। इस हादसे के दौरान प्लेन में 166 लोग सवार थे जिसमें से 158 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग जीवित बचे थे।

एलाइंस एयर की फ्लाइट नंबर 7412 रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होगा। ये दुर्घटना 17 जुलाई 2000 को हुई थी। उस समय विमान में कुल 55 लोग सवार थे। इसके अलावा जब इस प्लेन का मलबा जमीन पर गिरा तो उससे 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कुल 60 लोगों की मौत हुई। ये हादसा पायलट के विमान पर से नियंत्रण खो देने की वजह से हुआ था।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 1988 में भी हुआ था भीषण हादसा, प्लेन में सवार 135 में से सिर्फ 2 की बची थी जान

12 नवंबर 1996 की तारीख थी। जगह था हरियाणा का चरखी दादरी गांव। सऊदी अरब एयरलाइन फ्लाइट नंबर 763 राजधानी दिल्ली से रवाना हुई थी। लेकिन बीच रास्ते में ही हवा के बीच कजाकिस्तानी फ्लाइट नंबर 1907 से टकरा गई। ये हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों ही फ्लाइट में सवार लोगों अधिकांश लोगों की मौत हो गई थी। दोनों प्लेनों में सवार 349 कुल यात्रियों की मौत हो गई थी।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से उड़ान भरते समय इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 491 दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। एयरपोर्ट पर ही उड़ान भरते समय रनवे के अंत में खड़े एक ट्रक से टकरा गया । इस विमान हादसे की मुख्य वजह पायलट की गलती और विमानन प्रशासन द्वारा रनवे ट्रैफिक को नियंत्रित करने में विफलता थी। ये हादसा 26 अप्रैल 1993 में हुआ था। इस हादसे के दौरान प्लेन में सवार सभी 55 लोगों की मौत हो गई थी।