Ambedkar Nagar (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनावों में एक ही चरण में मतदान हुआ था। इस दौरान अंबेडकर नगर विधानसभा सीट पर भी कांटे का चुनावी मुकाबला देखने को मिला। अब सभी की निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं। वोटों की गिनती शुरू हो गई है और अब परिणाम आने पर पता चलेगा कि अंबेडकर नगर के लोगों ने किसे जीत का आशीर्वाद दिया है।

Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here

अंबेडकर नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के टिकट पर अजय दत्त, बीजेपी के टिकट पर खुशीराम चुनार और कांग्रेस के टिकट पर जयप्रकाश ने चुनाव लड़ा। तीनों उम्मीदवारों के अलावा बाकी अन्य दलों के भी प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगाया।

ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें

अंबेडकर नगर सीट पर 2013 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के अशोक कुमार चौहान जीते थे। अशोक कुमार चौहान को 36,239 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार खुशीराम चुनार को हराया था। खुशीराम चुनार को 24,569 वोट मिले थे और उन्हें 11,670 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार को बदला और अजय दत्त को टिकट दिया। अजय दत्त ने इस चुनाव में बहुत बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज की। उन्हें 66,632 वोट मिले जबकि भाजपा के प्रत्याशी रहे अशोक कुमार चौहान को सिर्फ 24,172 वोट मिले। इस तरह अजय दत्त 42,460 वोटों से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

2020 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अजय दत्त आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े। इस चुनाव में उन्हें 62,871 वोट मिले और बीजेपी के उम्मीदवार रहे खुशीराम चुनार को 34,544 वोट मिले। इस तरह अजय दत्त ने इस चुनाव में 28,327 वोटों से जीत दर्ज की।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में लगातार दो बार बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी ने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े अंतर से जीत दर्ज की। 2015 में पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर कब्जा कर इतिहास रचा था, जबकि 2020 में भी उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 में से 62 सीटें जीती थी। 

2013 के विधानसभा चुनावों के बाद, जब आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, तो यह सरकार महज 49 दिन ही चल सकी थी। अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह सरकार गिर गई थी।