Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जाने के बाद पहली बार बड़ा एक्शन हुआ है। सीबीआई ने दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का आरोप लगा है। दिल्ली से लेकर गुड़गांव बॉर्डर इलाके में घूस लेने वाले दिल्ली सरकार की ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में कार्यरत अधिकारियों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है।
महाराष्ट्र में फिर हलचल: देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे और शिवसेना नेताओं से क्यों की मुलाकात?
दिल्ली में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को आम बोलचाल की भाषा में ‘6 नंबर की पुलिस’ कही जाती है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई को शिकायतें मिल रही थीं कि दिल्ली से लेकर गुड़गांव बॉर्डर इलाके में ये लोग घूस ले रहे हैं। कई तरह की जानकारी भी शेयर की गई थी। इसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई की और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के छह अफसरों को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी कुछ ही देर में इसके बारे में जानकारी शेयर करेगी। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट दिल्ली सरकार के अंदर आता है। बीजेपी के नेता कई बार आरोप लगा चुके हैं कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में घूसखोरी चल रही है। हालांकि, वे इसके पीछे आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं। उनके नेताओं को निशाना बनाते रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
LIVE: माघी पूर्णिमा पर अब तक 73 लाख लोगों ने किया स्नान, CM योगी खुद लखनऊ से कर रहे मॉनिटरिंग
यूपी में महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही योगी सरकार, रजिस्ट्री पर मिल सकती है इतनी छूट