Delhi Congress Candidates List 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की एक और सूची का ऐलान कर दिया है। इसमें 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। इस सूची में सुरेंद्र कुमार को बवाना से और राहुल धानक को करोलबाग से उतारा गया है। ये दोनों ही सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा तीन सीटों में रोहिणी से सुमेश गुप्ता, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को टिकट दिया गया है। इस तरह कांग्रेस ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 68 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 हेतु घोषित सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।दिल्ली वालों का जन विश्वास कांग्रेस के साथ है।आप सभी की विजय हेतु अनंत मंगलकामनाएं।#CongressHaiZaroori pic.twitter.com/YDQI4FAmID
दिल्ली विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 5 फरवरी को होंगे और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी।
आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने अभी तक 59 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। दिल्ली के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 18 जनवरी है। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
AAP से आगे निकल सकती है BJP, मैनिफेस्टो में 500 यूनिट फ्री बिजली से लेकर महिलाओं तक के लिए कर सकती है यह घोषणाएं
आम आदमी पार्टी 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर चुकी है। 2013 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन तब यह सरकार सिर्फ 49 दिन ही चल सकी थी और केजरीवाल के इस्तीफा देने की वजह से गिर गई थी।
दिल्ली में बीजेपी अब तक केवल एक बार सरकार बना पाई है। पहली बार दिल्ली विधानसभा के चुनाव 1993 में हुए थे। तब बीजेपी ने मदन लाल खुराना के नेतृत्व में सरकार बनाई। हालांकि सत्ता लंबे समय तक बीजेपी के पास नहीं रह सकी। 1998 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को हराकर सत्ता पर कब्जा जमाया। इसके बाद से कांग्रेस ने दिल्ली की राजनीति पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली और लगातार तीन बार (1998, 2003 और 2008) शीला दीक्षित के नेतृत्व में सरकार बनाई।
दिल्ली: BJP के लिए ‘कांटे’ से कम नहीं ये विधानसभा सीटें, 2013 में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी सत्ता से रह गई थी दूर, M फैक्टर है वजह
2013 के चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला लेकिन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई। हालांकि, यह सरकार महज 49 दिनों तक ही चली, क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 2015 और 2020 के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई।
इन दोनों चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। 2015 और 2020 के दोनों चुनावों में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। देखना होगा कि क्या इस बार कांग्रेस अपने खराब प्रदर्शन से उबर पाएगी या नहीं?
जूते बांटने को लेकर नई दिल्ली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार परवेश वर्मा पर FIR का आदेश। क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर।