Delhi Assembly Election 2025 LIVE Updates (दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 समाचार): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हुए कथित हमले को लेकर आम आदमी पार्टी ने परवेश वर्मा पर बड़ा आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के परवेश वर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ही हमला करवाया है। इस बीच सचिन पायलट ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि वह काफी मजबूत है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में पहले नंबर पर अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है। वहीं उसके बाद आतिशी, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संदीप पाठक, सुनीता केजरीवाल और गोपाल राय का भी नाम शामिल है। लिस्ट में अवध ओझा और क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम शामिल है।

Aaj Ki Taaja Khabar | IMD Weather Forecast

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। वहीं नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मुख्य लड़ाई मानी जा रही है। हालांकि इस बार कांग्रेस भी जोर लगा रही है।

UP Breaking News Today LIVE

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बड़े नेता 27 जनवरी के बाद प्रचार करना शुरू कर देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली चुनाव में बीजेपी के लिए दो रैलियां को संबोधित कर सकते हैं।

हरियाणा AAP के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, ”परवेश वर्मा के साथ हर वक्त रहने वाले एक शख्स ने ईंट मारकर अरविंद केजरीवाल की कार का शीशा तोड़ दिया। इस तरह की भीड़ वह (परवेश वर्मा) अपने आसपास रखते हैं।”

दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ”कांग्रेस दिल्ली में केंद्र और राज्य में सत्तासीन पार्टियों से बेहतर विकल्प बनकर उभरी है। उसने दिल्ली में बेहतर खाका पेश किया है। इंडिया गठबंधन हमेशा से था और है एनडीए के खिलाफ लड़ने के लिए काफी मजबूत हैं। लेकिन विभिन्न राज्यों और स्थानीय इकाइयों की स्थितियों को देखते हुए गुट अपने फैसले खुद लेते हैं।”

आप द्वारा अरविंद केजरीवाल के काफिले पर हमले के आरोप पर AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “वह वीडियो सभी ने देखा है और उस वीडियो को देखने के बाद सभी जानते हैं कि परवेश वर्मा की कहानी झूठ है। उन्हें बताना चाहिए कि वह ऐसे लोगों को बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। जिन कुख्यात अपराधियों पर हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती के मामले दर्ज हैं, ऐसे लोगों का इस्तेमाल करके प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के खिलाफ यह हमला करवाया। जब प्रवेश वर्मा ने देखा कि काला धन बांटने और कई बुरे काम करने के बाद भी लोग अरविंद केजरीवाल के साथ हैं तब उन्होंने अपना दिमाग खो दिया और यह साजिश रची।”

आम आदमी पार्टी ने AI के जरिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। इसमें आम आदमी पार्टी ने रमेश बिधूड़ी को बीजेपी का सीएम चेहरा बताया है।

आम आदमी पार्टी ने सोमवार सुबह पोस्टर के जरिए भाजपा पर निशाना साधा। पोस्टर के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को जेब कतरा बताया। इसके अलावा मुफ्त सुविधाओं के लिए खतरा भी बताया।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में पहले नंबर पर अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल है। आतिशी, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संदीप पाठक, सुनीता केजरीवाल और गोपाल राय का भी नाम शामिल है।