Election Commission of India (ECI) Delhi Election/Chunav Result 2025: देश की राजधानी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। अब आज यानी 8 फरवरी को नतीजे आने वाले हैं। दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, इसे जानने को लेकर पूरा देश उत्सुकता से देखना चाहता है। दिल्ली चुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। हालांकि ज्यादातर एग्जिट पोल्स में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के सबसे सटीक नतीजे आप इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर देख सकते हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और करीब 9 बजे चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hindi.eci.gov.in पर रुझान अपडेट होने लगेंगे। इसके बाद हर एक राउंड के वोटों की गिनती होने के बाद रुझान अपडेट किए जाएंगे। यहां पर आपको सबसे सटीक चुनावी नतीजे मिलेंगे।
इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट के अलावा आप जनसत्ता की वेबसाइट पर भी सबसे सटीक और सबसे तेज नतीजे देख सकते हैं। जनसत्ता की वेबसाइट की खासियत है कि यहां पर आपको हर एक विधानसभा सीट के अलग नतीजे मिलेंगे। वहीं इंडियन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर भी आप सबसे सटीक नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा जनसत्ता और इंडिया एक्सप्रेस के यूट्यूब चैनल पर लगातार लाइव स्ट्रीमिंग होगा, जहां पर आप नतीजे देख सकते हैं।
दिल्ली में यूं ही परेशान नहीं है AAP, आंकड़े दे रहे बीजेपी के ग्रोथ की गवाही; कांग्रेस भी इन सीटों पर लगा रही जोर
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि भाजपा ने चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी और नीतीश कुमार की जेडीयू के साथ गठबंधन भी कर रखा है। बीजेपी ने दोनों ही दलों को एक एक सीट दे रखी है। बीजेपी 68 सीटों पर खुद लड़ रही है। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है।
इस बार दिल्ली में बेहद रोमांचक विधानसभा चुनाव हुए हैं। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से लड़ रहे तो उनके खिलाफ भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित उम्मीदवार हैं। वहीं मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया। जबकि उनके खिलाफ भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी लड़ रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है और उनके खिलाफ कांग्रेस ने अल्का लांबा और बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को उतारा है।