Gokulpur Delhi Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन अहम है, क्योंकि आज नतीजे घोषित होने हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। इस बार आप बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। गोकलपुर सीट से आप ने सुरेंद्र कुमार को टिकट दिया है। बीजेपी ने प्रवीण निमेष और कांग्रेस ने ईश्वर बागरी को टिकट दिया है।

Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here

गोकलपुर सीट यह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। दिल्ली विधानसभा चुनावों में सियासी हलचल बढ़ चुकी है। गोकलपुर विधानसभा सीट, रिजर्व सीटों में शामिल है, यहां इस बार आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें

2020 के विधानसभा चुनाव में गोकलपुर सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जीती थी। आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र कुमार ने बीजेपी के रणजीत सिंह को 19,488 वोटों से हराया। सुरेंद्र कुमार को 88,452 वोट मिले। बीजेपी के रणजीत सिंह को 68,964 वोट मिले थे। बहुजन समाज पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी।

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो गोकलपुर सीट से आम आदमी पार्टी के फतेह सिंह की जीत हुई थी। दूसरे नंबर पर बीजेपी के रंजीत सिंह रहे थे और तीसरे नंबर पर बीएसपी के सुरेंद्र कुमार रहे थे। आप के फतेह सिंह को 71240 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे रंजीत सिंह को 39272 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर रहे बीएसपी प्रत्याशी को म 30080 वोट मिले थे।