IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 1 अप्रैल LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम करवट ले चुका है और धीरे-धीरे पारा काफी ऊपर जा चुका है। इसके चलते मई जून वाली गर्मी का एहसास मार्च में देखने को मिला था और कुछ उसी तरह अप्रैल की शुरुआत में सूरज का तपिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों में पारा 30 ही नहीं बल्कि 35 से 38 डिग्री तक जा सकता है, जिसके चलते अप्रैल में ही लोगों को भीषण गर्मा का सामना करना पड़ सकता है।

Breaking News LIVE Today

मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो दिल्ली में IMD के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और 10 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। 2 और 3 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री तक रह सकता है। 4 और 5 अप्रैल को हवाएं तेज हो जाएंगी।

UP News LIVE Updates

IMD के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। वेस्टर्न और ईस्टर्न इंडिया में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य रह सकता है। IMD के डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि नॉर्थ और ईस्ट इंडिया, मध्य भारत और नॉर्थवेस्ट इंडिया में इस बार 8 से 10 दिन तक लू पड़ सकती है, जबकि आमतौर पर यह 4-7 दिन तक ही रहती है।

देश के मौसम से जुड़ी तमाम खबरों के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

उत्तर भारत के राज्यों में एक से तीन अप्रैल के लिए जारी हुए ये अलर्ट के पीछे का कारण पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय प्रभाव है। IMD के अनुसार, 3 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

उत्तराखंड में 4 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। अप्रैल महीने का पहला सप्ताह भी गर्मी भरा रहने वाला है। अगले दो दिनों में प्रदेश का मौसम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल और मई महीने में मैदान से लेकर पहाड़ों तक पारा बढ़ेगा। मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने से लोग जीना मुहाल हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक एक डोरी का मराठवाड़ा के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ाने की संभावना है।

IMD का बारिश को लेकर पूर्वानुमान है कि इसमें सामान्यता ही रहेगा। नार्थ इंडिया और देश में सामान्य तौर पर 39.2 एमएम बारिश होती है। इस दौरान नार्थवेस्ट इंडिया के ज्यादातर हिस्सों, वेस्ट सेंट्रल इंडिया और नार्थ ईस्ट इंडिया में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होगी।

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान में 3 और न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है । इसके अलावा 2 अप्रैल तक नार्थ वेस्ट भारत के विभिन्न हिस्सो में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियसत तक बढ़ने की संभावना है।