IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 7 फरवरी LIVE: दिल्ली का मौसम इन दिनों लगातार बदल रहा है। कभी तेज हवाएं चलती हैं, तो कभी तेज धूप निकल आती है। इस बदलते मौसम की वजह से खांसी, जुकाम और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। गुरुवार को चली तेज हवाओं के कारण दिन और रात दोनों का तापमान कम हुआ। अब शुक्रवार, 7 फरवरी 2024 को भी तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान और नीचे जा सकता है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी मौसम का यही हाल है। कभी ठंड लगती है, तो कभी हल्की गर्मी महसूस होती है।
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत तापमान से 1.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, दिनभर हवाएं तेज चलने की संभावना है।
फरवरी में भी ठंड का असर बना हुआ है। उत्तर भारत के कई इलाकों में अब भी शीतलहर जारी है, जिससे लोग रजाई और स्वेटर में रहने को मजबूर हैं। पछुआ हवाओं के कारण ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।
आज दिल्ली में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार की सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा रहेगा। दिन में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा और अच्छी धूप निकलेगी, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी।