Northeast Floods: देश में मानसून इस वर्ष समय से पहले दस्तक दे चुका है। केरल से लेकर महाराष्ट्र तक के शहरों में जमकर बारिश की खबरें आ रही हैं। वहीं पूर्वोत्तर भारत में प्री मानसून बारिश के चलते ही कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही मची है। इसके चलते असम से लेकर मणिपुर तक कम से कम 28 लोगों की मौत हुई है। इसके चलते ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को हुई बारिश और पड़ोसी देश बांग्लादेश में दबाव के चलते IMD ने पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों के अलर्ट जारी किया है। बात अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार रात को नेशनल हाईवे 13 पर भूस्खलन के कारण सात लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन से जुड़ी एक अन्य घटना में लोअर सुबनसिरी जिले में दो लोगों की मौत हुई है।

आज की बड़ी खबरें

विधायक मामा नटुंग दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र के विधायक है। उन्होंने कहा है कि इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि वे सतर्क रहें और मानसून के मौसम में रात में यात्रा करने से बचें। असम की बात करें तो गुवाहाटी शहर में बाढ़ ने तबाही मचा दी और बाहरी इलाके बोंडा में भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई।

कश्मीर से पंजाब तक भारत का ऑपरेशन शील्ड, तस्वीरों में देखें कैसी रही मॉक ड्रिल

गुवाहाटी और कामरूप जिले में शनिवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहे और राज्य सरकार ने अपने उन कर्मचारियों के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की इसके अलावा शनिवार को बाढ़ से राज्य के कुल 12 जिले प्रभावित हुए और गोलाघाट तथा लखीमपुर जिलों में बाढ़ संबंधी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई।

हिंदू कुश से हिमालय तक पिघलेगा बर्फ का साम्राज्य, सदी के अंत तक 75% ग्लेशियर हो सकते हैं खत्म

शनिवार दोपहर तक मिजोरम SDRF ने राज्य भर में 113 स्थानों पर भूस्खलन की सूचना दी। इसके चलते पांच लोगों की मौत हो गई। मेघालय SDRF ने भी पिछले दो दिनों में राज्य में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। मणिपुर में इंफाल नदी के तटों में टूट की खबरें आईं, इसके चलते इंफाल पूर्वी जिले का एक बड़ा क्षेत्र जलमग्न हो गया। सेनापति, उखरुल, तामेंगलोंग, नोनी और फेरज़ावल के पहाड़ी जिलों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की खबरें आईं।

SDRF के अनुसार, 277 लोगों को निकाला गया है और उन्हें राहत शिविरों में भेज दिया गया है और अन्य प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाई जा रही है।