Mahua moitra marries Pinaki Misra Net worth: अकसर सुर्खियों और विवादों में रहने वालीं 50 वर्षीय TMC सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra Age) ने 65 वर्षीय BJD के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा (Pinaki Misra Age) से शादी कर ली है। जर्मनी में हुई इस शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद इस शादी के बारे में जमकर चर्चा हो रही है। लोगों के मन में यह सवाल है कि महुआ मोइत्रा से शादी करने वाले पिनाकी मिश्रा कितनी धन-दौलत के मालिक हैं। बता दें कि महुआ मोइत्रा ने 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से जीत हासिल की थी। उनके पास कुल 3 करोड़ की संपत्ति है। लेकिन उनके पति पिनाकी मिश्रा कितने अमीर हैं? जानें उनकी नेट वर्थ…
पिनाकी मिश्रा बीजेडी के पूर्व सांसद हैं। 2019 में उन्होंने ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। वह पेशे से एडवोकेट हैं। वह ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं और 1983 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के Faculty of Law से LLB की डिग्री हासिल की है।
भारतीय रेलवे की बड़ी तैयारी! अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए होगा E-Aadhaar वेरिफिकेशन जरूरी; धांधली पर अब लगेगी लगाम
2019 में लोकसभा चुनाव के दौराल दाखिल चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था।
myneta.info पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 2019 में पिनाकी मिश्रा के पास कुल 117 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी। जबकि उन पर 2 करोड़ से ज्यादा की देनदारी थी।
आ गई गुड न्यूज! इस सरकार ने बढ़ा दिया अपने कर्मचारियों का DA, जानें कितनी हुई बढ़ोत्तरी
इस हलफनामे के मुताबिक, साल 2018-19 में उन्होंने इनकम टैक्स रिटर्न में कुल 24 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय दिखाई थी। जबकि 2017-18 में उनकी आय 19 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। वहीं 2016-17 में इनकम 56 करोड़, 2015-16 में 14 करोड़ और 2014-15 में 12 करोड़ रुपये ज्यादा इनकम दी।
2019 में पिनाकी मिश्रा ने अपने पास कुल 26 लाख रुपये होने की जानकारी दी थी। जबकि उनके पास बैंक में एफडी, टर्म डिपॉजिट के तौर पर 1 करोड़ से ज्यादा की रकम जमा थी।
बॉन्ड्स, डिबेंचर्स और शेयरों की बात करें तो उनके पास उस समय 50 लाख से ज्यादा के बॉन्ड, 6 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर्स थे। म्यूचुअल फंड में उनके पास 57 करोड़ से ज्यादा का निवेश था। उनकी पूर्व पत्नी के पास भी 50 लाख के ऊपर के निवेश होने की जानकारी दी गई थी।
बात करें LIC की तो पिनाकी मिश्रा के पास 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यू वाली इंश्योरेंस पॉलिसी उस समय थी।
उन्होंने करीब 8 करोड़ रुपये का लोन व्यक्तियों, कंपनियों को दिया हुआ था।
पिनाकी मिश्रा के पास 2019 तक 16 लाख रुपये से ज्यादा की वैल्यू वाली ह्यूंडई क्रेटा कार, 1 करोड़ से ज्यादा की वैल्यू वाली मर्सिडिजी और 36 लाख रुपये से ज्यादा की वैल्यू वाली Mercedes GLA 200 Sports कार थी।
बात करें ज्वेलरी की तो महुआ मोइत्रा के पति के पास कुल 28 लाख रुपये से ज्यादा की सोनो-चांदी की ज्वेलरी थी। वहीं उनकी पूर्व पत्नी के पास 1 करोड़ से ज्यादा के गहने होने की जानकारी हलफनामे में दी गई थी।
पिनाकी मिश्रा के पास कुल 5 करोड़ रुपये से ज्यादा के दूसरे एसेट्स थे।
पिनाकी मिश्रा के पास ओडिशा के भुबनेश्वर में कुल 10 करोड़ से ज्यादा वैल्यू वाला एक घर था। जबकि दिल्ली के जोरबाग में उनके नाम पर 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यू वाले एक घर होने की जानकारी दी गई थी। उनकी पूर्व पत्नी के नाम पर भी 7 करोड़ से ज्यादा की रेजिडेंशियल और एग्रीकल्चर प्रॉपर्टी होने की जानकारी दी गई थी।