मुंबई पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी पांच आरोपी किसी बड़ी शख्सियत की हत्या के लिए आए थे। अंधेरी के एक होटल से पुलिस ने सभी पांचो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने पांचो की गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस को हथियार भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी पांच आरोपी शार्प शूटर्स हैं और यह सब अलग-अलग राज्य से मुंबई में आए थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या सभी आरोपी किसी बड़ी योजना को अंजाम देने के लिए मुंबई आए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास दिनेश ठाकुर, देवेंद्र सक्सेना, श्रेयस यादव, सुमित कुमार और विवेक कुमार के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह सभी लोग एक शख्स की हत्या के इरादे से यहां आए थे।
आरोपियों के पास से ज़िंदा कारतूस और हथियार मिलने के बाद पुलिस को शक है कि ये किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए इरादे से मुंबई पहुंचे थे। पुलिस अब इन लोगों की क्राइम हिस्ट्री का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। जांच के लिए अलग-अलग राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
‘मुसलमानों को हाशिए पर धकेलने और उनके हक छीनने का हथियार है वक्फ बिल’, राहुल का मोदी सरकार पर हमला
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की उम्र 22 से 27 साल के बीच है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 3 महाराष्ट्र पुलिस एक्ट 1951 की धारा 135 और बीएनएस की धारा 55, 61 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।