भाजपा सांसद और पूर्व कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अक्सर सर्जिकल स्ट्राइक और भगवान राम जैसे मुद्दों पर सवाल उठाते हैं, जिससे देश की आस्था और सेना के सम्मान पर चोट होती है। उन्होंने तीखा सवाल किया, “क्या राहुल गांधी ने मुगलों को देखा है? उनके लिए अकबर, हुमायूं और मुग़ल सत्य हैं, लेकिन भगवान राम नहीं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके लिए वही बातें सत्य होती हैं, जो उनके एजेंडे को साधती हैं।”

बृजभूषण का यह बयान राहुल गांधी के हालिया अमेरिकी दौरे के संदर्भ में आया है। अप्रैल में अमेरिका स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी के वॉटसन इंस्टीट्यूट में एक बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने भगवान राम को “मिथकीय” पात्र बताया था। भाजपा ने इस टिप्पणी को भारत की धार्मिक आस्था का अपमान बताया और विदेश में भारत की संस्कृति को नीचा दिखाने का आरोप लगाया।

#WATCH | Surat, Gujarat | BJP leader Brij Bhushan Sharan Singh says, “Sometimes the leaders of the Congress party raise questions on the surgical strike, Lord Ram…Has Rahul Gandhi seen Mughals?… For them (Congress), Akbar, Humayun and Mughals are true, but Lord Ram is not.… pic.twitter.com/GoActx1jaC

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भारतीय राजनीति, धर्मनिरपेक्षता और समाज सुधारकों जैसे बुद्ध, गुरु नानक, फुले, गांधी और अंबेडकर के योगदान पर बात की। साथ ही उन्होंने भाजपा को “एक सीमांत समूह” बताया जिसने सत्ता पर नियंत्रण कर लिया है। उनका यह भी आरोप था कि भाजपा के पास अत्यधिक संपत्ति है, जो उसने सत्ता के बल पर जुटाई है।

‘कांग्रेस की सारी गलतियों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार’, 1984 के सिख दंगों पर ये क्या बोले राहुल

राहुल गांधी ने भारतीय निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने विशेष रूप से महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का ज़िक्र करते हुए कहा कि अंतिम घंटों में असंभव रूप से भारी मतदान हुआ, जो संदेहास्पद था।

अमेरिका दौरे में उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों और ऑपरेशन ब्लू स्टार पर भी जवाब दिया। एक सिख युवक के सवाल पर राहुल गांधी ने माना कि कांग्रेस से गलतियाँ हुई हैं और वह, भले उस समय पार्टी में नहीं थे, इन गलतियों की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं।

हालांकि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद राहुल गांधी ने अपना दौरा अधूरा छोड़कर कांग्रेस की आपात बैठक में शामिल होने भारत लौटने का निर्णय लिया।