Anurag Thakur Please Check Zero Remark: बजट सत्र के दौरान सोमवार को बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा। अनुराग ठाकुर ने एक पैम्फलेट दिखाया और राहुल गांधी से कहा कि जरा जीरो चेक कर लीजिए। याद दिलाना होगा कि दिल्ली में इस बार भी कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत सकी। ऐसा लगातार तीसरी बार हुआ है जब पार्टी को विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली।
अनुराग ठाकुर 12 लाख रुपए तक कोई इनकम टैक्स नहीं लिए जाने वाला पैम्फलेट दिखा रहे थे और इसी दौरान उन्होंने यह तंज कसा। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘सन 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को कितनी सीटें दी, 2019 के लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें दी, 2020 के विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें दी, 2024 के लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें दीं, 2025 के विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें दी।’ ठाकुर के हर सवाल के जवाब में सदन में बैठे एनडीए के सांसदों ने कहा- 0।
क्या दिल्ली को मिलेगी महिला मुख्यमंत्री, BJP किसे देगी मौका? राजधानी की सियासत में हलचल तेज
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर ये जीरो का रिकॉर्ड बनाने का काम किसी ने किया है तो वो राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया है। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को बीते दिन अर्बन नक्सल भी कहा था।
बताना होगा कि इस बार कांग्रेस को उम्मीद थी कि वह दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कुछ सीटें हासिल करेगी। इसके लिए राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई अन्य नेताओं ने दिल्ली में चुनाव प्रचार किया था लेकिन फिर भी पार्टी खाता नहीं खोल सकी।
एक वक्त था जब कांग्रेस ने दिल्ली में लगातार 15 साल तक शासन किया था। 1998 में शीला दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी ने यहां जीत दर्ज की थी और 2013 तक वह लगातार सत्ता में बनी रही लेकिन 2013 में उसे हार मिली और उसके बाद 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दिल्ली में खाता नहीं खोल पाई।
50 लाख खर्च कर पहुंचा अमेरिका, 5 मिनट में ही कर लिया गया गिरफ्तार… पढ़िए हरियाणा के अक्षय की दुखभरी कहानी
चुनाव नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस पर हमला किया था और कहा था कि कांग्रेस ने दिल्ली में जीरो की डबल हैट्रिक लगा दी है। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपना 27 साल का राजनीतिक वनवास खत्म किया है और 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली है।
ममता कुलकर्णी ने दिया महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा, क्लिक कर जानिए क्या बोलीं।