Raja Sonam Raghuvanshi: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में, राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी के लवर राज कुशवाहा का नाम मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। राजा की लाश मिलने से लेकर गिरफ्तारी तक, राज ने खुद को बचाने और परिवार समेत सभी को गुमराह करने के लिए खूब नौटंकियां कीं, जिसके चलते अब जब उसके खिलाफ पुलिस एक्शन ले रही है, तो उसके परिवारवाले भी हैरान है।

राज सोनम का प्रेमी था और अमर उजाला अखबार की रिपोर्ट के अनुसार राज की मां चुन्नी बाई ने बताया है कि इसी साल 11 मई को राजा की शादी हुई थी, लेकिन उनके परिवार से भी कोई नहीं गया था, क्योंकि राज के पिता की 11 मई 2020 को ही मौत हुई थी, तो उस दिन वे लोग कहीं नहीं जाते हैं। वहीं पुलिस ने राज को जब गिरफ्तार किया तो राज के परिवार के लोगों का कहना था कि राज खुद राजा और सोनम के साथ हुई इस घटना से सदमे में हैं और दिन रात दोनों के लिए प्रार्थना कर रहा था।

आज की बड़ी खबरें

राज की बहन सुहानी का कहना है कि हमारा भाई ऐसा कर ही नहीं सकता है, वह तो सोनम दीदी की सलामती के लिए घर के मंदिर में दुआ करता था। सुहानी का कहना है कि राज रोया करता था कि राज की लाश मिल गई लेकिन दीदी कैसी होगी, वो तो राज भैया की श यात्रा में भी गया था। राज की बहन के मुताबिक राजा के अंतिम संस्कार के बाद जब राज घर आया था, तो दो घंटे रोता रहा था।

गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में कैसे बीते सोनम रघुवंशी के 14 घंटे?

राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा इंदौर में ही था और सोनम के पिता के साथ साए की तरह रह रहा था। सोनम के पिता की कंपनी का काम संभालने के दौरान घर वालों से भी वो संपर्क में था। वहीं जब राजा की हत्या हुई, तो उस दौरान राज अपने एक दोस्त विशाल के घर पर रुका था।

राज ने अपनी मां और दोनों ही बहनों को पहले ही उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक गांव भेज दिया था और जब वो वापस लौटीं, तो उन्हें गुमराह कर रहा था। राज उनके सामने रोता था और सोनम के सलामत रहने की दुआ मांगे की नौटंकी करता था। राज की बहन सुहानी ने बताया कि सभी आरोपी उसके और विशाल के कॉमन फ्रेंड भी थे।

राज से प्यार तो राजा से शादी क्यों, हत्या की प्लानिंग कब… सोनम से पुलिस पूछ सकती है ये सवाल

पुलिस ने खींचा, सोनम ने जोड़े हाथ… हनीमून मर्डर केस का VIRAL VIDEO