Abu Azmi on Aurangzeb Remark: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और विधायक अबू आजमी के एक बयान को लेकर जबरदस्त विवाद हो गया है। अबू आजमी ने कहा कि मुगल शासक औरंगजेब क्रूर शासक नहीं था। उनके बयान पर शिवसेना के प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सख्त नाराजगी जताई है और कहा है कि आजमी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने भी अबू आज़मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आजमी की यह टिप्पणी छावा फिल्म को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में आई है।
बताना होगा कि इन दिनों ‘छावा’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह मुगल शासक औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की हत्या कर दी थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा और बहस चल रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी की, रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है।
औरंगजेब ने बेहद क्रूरता से की थी संभाजी महाराज की हत्या, ‘छावा’ मूवी देखने के बाद इतिहास के पन्ने पलट रहे लोग
आजमी ने कहा, ‘(फिल्म छावा में) गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए, मुझे नहीं लगता कि औरंगजेब एक क्रूर प्रशासक था।’ इस सवाल के जवाब में कि क्या छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ औरंगजेब ने जो किया, वह कार्रवाई क्रूर था या नहीं, आजमी ने कहा कि यह सत्ता की लड़ाई थी और हिंदू और मुसलमान के बीच का संघर्ष नहीं था।
आजमी का बयान मीडिया में आते ही हंगामा मच गया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आजमी का यह बयान बेहद गलत है और इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘औरंगजेब को अच्छा प्रशासक कहना पाप है। यह वही औरंगजेब है जिसने छत्रपति संभाजी महाराज पर 40 दिनों तक अत्याचार किया था। आजमी को तुरंत इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।’
सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए क्या मांगा? गजनवी से औरंगजेब तक कर चुके हैं हमला
शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इसे बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने यहां तक कहा कि हमारे राष्ट्रीय नायकों का अपमान करने के लिए अबू आजमी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने भी अबू आज़मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ठाकरे ने कहा कि हमारी इस बात पर नजर रहेगी कि मुख्यमंत्री आजमी के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।
‘BJP कहती है 2002 से गुजरात में दंगा नहीं हुआ तो…’ क्लिक कर जानिए क्या है पूरा मामला?