ओडिशा में कटक के पास SMVT बेंगलुरु से कामाख्या जा रही AC एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन हादसा कटक के पास हुआ। ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और एक की मौत हो गई है और 8 लोग जख्मी हो गए हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि SMVT बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के ग्यारह डिब्बे सुबह 11.54 बजे मंगुली के पास निर्गुंडी में पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि हमने अपने संसाधन जुटा लिए हैं और NDRF और फायर सेवाओं को सूचित कर दिया है। घटनास्थल पर राहत ट्रेन भेज दी गई है।

CPRO अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे के फ्रंटलाइन अधिकारी और सपोर्ट स्टॉफ को घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन – 8455885999 और 8991124238 – शुरू कर दी गई हैं और फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है।

गुवाहाटी: 0361-2731621, 0361-2731622, 0361-2731623कामाख्या: 9957247953रंगिया: 9854419064, 9957554979न्यू बोंगाईगांव: 9957554957, 9957554964न्यू कूचबिहार: 7605036155किशनगंज: 6456226794

इंडियन रेलवे की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12551 ने शनिवार सुबह 8.55 बजे SMVT बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से अपने सफर की शुरुआत की थी। यह ट्रेन शनिवार रात 22.22 मिनट पर विजयवाड़ा, आज सुबह 11.02 मिनट पर भुवनेश्वर पहुंची। वेबसाइट के अनुसार, कटक रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन ने 11.43 मिनट पर आगे की यात्रा शुरू की। यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन शनिवार को SMVT बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से कामाख्या के लिए चलती है।

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेेले के दौरान ट्रेनों के शीशे तोड़ने की कुल कितनी घटनाएं हुईं? रेल मंत्री ने बताया कितना उठाना पड़ा नुकसान