Donald Trump Tariff Lesotho: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दुनिया भर के कई देशों पर लगाए गए टैरिफ की चर्चा चारों ओर हो रही है। ट्रंप ने भारत पर भी 26% टैरिफ लगा दिया है लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसे देश पर 50% टैरिफ लगा दिया है जिसके बारे में उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि यह ऐसा देश है जिसके बारे में आज तक “किसी ने कभी नहीं सुना”।
ट्रंप ने तब लेसोथो की दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, “लेसोथो में LGBTQI+ को प्रमोट करने के लिए 80 लाख डॉलर खर्च किए गए लेकिन किसी ने इस देश के बारे में नहीं सुना है।”
तब लेसोथो के विदेश मंत्री Lejone Mpotjoane ने AFP से कहा था कि लेसोथो की सरकार ट्रंप की इन टिप्पणियों से “स्तब्ध और शर्मिंदा” है। उन्होंने कहा था, “हमें उम्मीद नहीं थी कि कोई राष्ट्राध्यक्ष किसी अन्य संप्रभु राष्ट्र का इस ढंग से जिक्र करेगा।” लेसोथो के मुख्य LGBTQ अधिकार संगठन पीपुल्स मैट्रिक्स ने अमेरिका से आठ मिलियन डॉलर की धनराशि मिलने से इनकार किया था।
बहरहाल, आइए जानते हैं कि लेसोथो को किन खूबियों के लिए जाना जाता है।
लेसोथो छोटा सा अफ्रीकी देश है और लगभग पूरी तरह पहाड़ों में बसा हुआ है। जहां के गांवों तक केवल घोड़े पर, पैदल या हल्के विमानों से ही पहुंचा जा सकता है। Encyclopaedia Britannica के मुताबिक, इसे ‘The Kingdom in the Sky’ के नाम से जाना जाता है। लेसोथो में Matekane हवाई पट्टी का रनवे छोटा है और इसके दोनों छोर पर बहुत लंबी ढलान है।
किन भारतीय चीजों के भरोसे है अमेरिका? सिर्फ 5 साल में बढ़ गया 30.1 बिलियन डॉलर का निर्यात
लेसोथो पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका से घिरा हुआ है लेकिन ऊंचे पहाड़ इसे अफ्रीका से अलग करते हैं। यहां खेती ज्यादा नहीं होती इसलिए अनाज कम होता है। यहां के लोग दक्षिण अफ्रीका में नौकरियों से होने वाली आय से गुजारा करते हैं। यहां के हजारों लोग दक्षिण अफ्रीका में मजदूरी करते हैं।
लेसोथो की आबादी 20 लाख से ज्यादा है और दक्षिण अफ्रीका के लोगों के साथ इनका कल्चर और भाषा कुछ हद तक मिलती-जुलती है। लेसोथो में बहुत कुछ नहीं होता। इसका सबसे बड़ा संसाधन पानी है जिसे स्थानीय बोली में सफेद सोना ‘white gold’ कहा जाता है। ‘white gold’ को दक्षिण अफ्रीका को निर्यात किया जाता है। इसके अलावा लेसोथो हीरे का भी निर्यात करता है।
अमेरिका ने सबसे ज्यादा किन देशों पर लगाया टैरिफ? यहां देखें पूरी लिस्ट
लेसोथो में स्नोस्पोर्ट्स भी खेला जाता है। अफ्रीका में यहां सबसे ऊंचा स्की रिसॉर्ट है। लेसोथो के लोगों को बासोथो कहा जाता है। बासोथो लोग अपने पारंपरिक कंबलों और टोपियों के लिए प्रसिद्ध हैं। लेसोथो में HIV फैलने का रेट विश्व में सबसे अधिक है। यहां हर पांच में से एक वयस्क HIV से पीड़ित है।
लेसोथो अमेरिका को बड़े पैमाने पर जींस निर्यात करता है। लेसोथो की कपड़ा कंपनियों ने Levi’s और Wrangler जैसे बड़े अमेरिकी ब्रांडों के लिए जींस बनाई हैं। इस वजह से लेसोथो को “denim capital of Africa” के रूप में जाना जाने लगा है।
UN World Health Organization के मुताबिक, इस देश में दुनिया में सबसे अधिक आत्महत्या दर है। यहां हर साल 100,000 की जनसंख्या पर 87.5 लोग आत्महत्या करते हैं। यह वैश्विक औसत (9) से लगभग 10 गुना है। विशेषज्ञ इसके लिए नशीली दवाओं और शराब का इस्तेमाल, नौकरियों की कमी और मानसिक स्वास्थ्य के लिए डॉक्टर की सलाह न होने को इसकी वजह बताते हैं।
यह भी पढ़ें- US Tarrifs: ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किए जाने से किन देशों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर? देखें पूरी लिस्ट