What is Mock Drill: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव के बीच कल देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की मॉक ड्रिल होगी। कल सभी राज्यों में युद्ध के सायरन बजेंगे। देश में आखिरी बार मॉक ड्रिल 1971 में यानी कि 54 साल पहले हुई थी। आइए अब जानते हैं कि सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स कौन से होते हैं और इनको किस आधार पर बांटा जाता है।

भारत में सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स की बात की जाए तो यह वे होते हैं जहां पर भारत सरकार सिविल डिफेंस प्रोग्राम को लागू करती है। ये जिले युद्ध, हवाई हमले, मिसाइल हमले या बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों जैसी आपात स्थितियों के मामले में प्रशासनिक और ऑपरेशनल हब के तौर पर काम करते हैं। उनकी भूमिका लोगों और वॉलिटियर्स को ट्रेंड करने की भी होती है। इन सभी का काम वॉलिटियर्स को ट्रेनिंग देना और ब्लैकआउट व इवेक्यूएशन ड्रिल करने का भी काम होता है। होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, पुलिस और स्थानीय प्राधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन का मैनेजमेंट भी करना होता है। इतन ही नहीं इनका काम जन जागरूकता अभियान चलाना भी होता है।

सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर बांटा जाता है। सबसे पहले तो इंटरनेशनल बॉर्डर के पास वाले जिलों को प्राथमिकता दी जाती है। पंजाब, राजस्थान, गुजरात और जम्मू एवं कश्मीर के जिलों को उनके फ्रंटलाइन स्टेटस के कारण प्राथमिकता दी गई है। इसके बाद क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का नंबर आता है। इसमें पावर ग्रिड, रिफाइनरियां, पोर्ट और कम्युनिकेशन नेटवर्क वाले क्षेत्र शामिल हैं। बड़े शहरी केंद्रों के निशाना बनने की संभावना ज्यादा है। यहां पर जन जागरूकता की जरूरत सबसे ज्यादा होगी।

जब भारतीय सेना ने तीन ओर से घेर लिया था लाहौर

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के कुल 35 राज्‍य और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 244 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्‍ट बनाए हैं। उत्‍तर प्रदेश में कुल 19 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्‍ट बनाए गए हैं। इनमें कानपुर, लखनऊ, मथुरा जैसे एडमिनिस्‍ट्रेटिव जिले भी हैं और बक्‍शी-का-तालाब, सरवासा जैसे इलाके हैं जो लखनऊ और सहारनपुर में हैं। यहां एयर फोर्स स्‍टेशन मौजूद है।

लोगों को ड्रिल के वक्त जरूरी चीजें अपने पास में रखनी चाहिए। इसमें पानी, टॉर्च और बुनियादी दवाएं शामिल हैं। इतना ही नहीं गलत सूचनाओं से बचें और केवल ऑफिशियल सोर्स पर ही भरोसा करें। स्थानीय निर्देशों का पालन करें और अधिकारियों के साथ में पूरा सहयोग करें।