Sukhdev Singh Dhindsa Death: पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन हो गया है, 89 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सक्रिय राजनीति से भी कुछ दूर हो गए थे।

सुखदेव सिंह ढींडसा के बारे मेंं बताया जाता है कि वे लंबे समय तक शिरोमणि अकाली दल में रहे थे। वे उस पार्टी के संरक्षक तक बने। लेकिन पिछले साल उनका सियासी सफर समाप्त हुआ और SAD ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया। उसके बाद ढींडसा ने शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) का दामन थाम लिया था और फिर राजनीति में सक्रिय होने की कोशिश की।

इन सामान को ‘चाइनीज माल’ बताकर आप भी लेने से कर दें मना

लेकिन कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, वे कई बीमारियों से ग्रसित हो गए थे। अब बुधवार को उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। कई नेता इस समय उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, हर कोई उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

वैसे पिछले साल दिसंबर मेंं ढींडसा का एक वीडियो सामने आया था जहां वे श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर धार्मिक सेवा करने के लिए दमदमा साहिब पहुंचे थे। वहां उन्होंने तख्ती पहनकर सेवादार के रूप में सेवा की थी, बाद में बर्तन भी साफ किए थे। उनका वो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा था। तब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे और सेवा करना चाहते हैं, लेकिन उनका शरीर इसकी इजाजत नहीं दे रहा।

ये भी पढ़ें- ममता के मंत्री के बयान पर भड़की बीजेपी