जब हम भारत देश का जिक्र करते हैं तो इसे विविधताओं का देश कहा जाता है। भारत अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत की सीमा 7 देशों से लगती है। इन देशों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार शामिल है। हालांकि जब हम भारत के नक्शे को देखते हैं तो हमें श्रीलंका जरूर नजर आता है। अब बड़ा सवाल यह है कि अगर भारत की सीमा श्रीलंका से नहीं लगती है तो भारत के नक्शे में श्रीलंका क्यों दिखाई देता है?

अगर हम भारत की समुद्री सीमा की बात करें तो इसकी कुल लंबाई 7516.6 किलोमीटर है। भारत की समुद्री सीमा गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, दादर और नगर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार दीप समूह से होकर गुजरती है। लेकिन इसमें भी श्रीलंका नहीं आता है। श्रीलंका एक अलग देश है लेकिन हम उसे भारत के नक्शे के साथ देखते ही देखते हैं।

दरअसल भारत के नक्शे में श्रीलंका को दिखाए जाने का मुख्य कारण समुद्री कानून है। इसे ओसियन लॉ भी कहा जाता है। दुनिया के कई देश ऐसे हैं जो समुद्री सीमा से लगते हैं। वर्ष 1956 में यूनाइटेड नेशंस ने ‘कन्वेंशन ऑफ द लॉ ऑफ द सी’ का आयोजन किया था।

कश्मीर से पंजाब तक भारत का ऑपरेशन शील्ड, तस्वीरों में देखें कैसी रही मॉक ड्रिल

इस सम्मेलन में अलग-अलग देशों की समुद्री सीमा और उससे जुड़े समझौते पर चर्चा हुई। इसके बाद एक कानून बनाया गया। इस बैठक में अलग-अलग समुद्री सीमाओं को लेकर कानून बनाए गए और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गई। इसी में ‘लॉ ऑफ द सी’ शामिल था। इस कानून के तहत किसी भी देश के नक्शे में उस देश की बेसलाइन से 370.4 किलोमीटर की सीमा को दिखाना अनिवार्य कर दिया गया।

अब हम आते हैं श्रीलंका पर। दरअसल श्रीलंका से भारत की दूरी 33.3 किलोमीटर है। भारत का धनुषकोडी इलाका और श्रीलंका के थलाईमन्नार की दूरी 30 किलोमीटर है। अब अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार 370 किलोमीटर तक के एरिया को भारत को अपने नशे में दिखाना होगा। ऐसे में इसी कारण श्रीलंका को भी भारत के नक्शे में दिखाना जरूरी होता है।

वहीं अगर हम भारत की भूमि सीमा की बात करें तो यह करीब 15,200 किलोमीटर है। भारत की भूमि सीमा 17 प्रदेशों के 82 जिलों से होकर गुजरती है। यानी भारत के 82 जिले चीन, पाकिस्तान, भूटान, अफगानिस्तान, म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल से सीमा साझा करते हैं। भारत, बांग्लादेश के साथ सबसे अधिक सीमा साझा करता है। भारत, बांग्लादेश के साथ 4096.7 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।

वहीं आप अक्सर चीन के साथ सीमा विवाद की खबरें सुनते होंगे। भारत, चीन के साथ 3488 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। वहीं पाकिस्तान के साथ भारत की सीमा की लंबाई 3323 किलोमीटर है। भारत, नेपाल का भी पड़ोसी देश है और नेपाल के साथ 1751 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। वहीं भारत, म्यांमार के साथ 1643 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।

भारत, भूटान के साथ 699 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। वहीं भारत के साथ अफगानिस्तान की भी सीमा लगती है। भारत के साथ अफगानिस्तान की सीमा की लंबाई 106 किलोमीटर है।