Budh Uday 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के युवराज एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा अस्त, वक्री, उदित और मार्गी होते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि इस समय व्यापार के दाता बुध चंद्रमा की राशि कर्क में अस्त अवस्था में विराजमान है। वहीं, 11 अगस्त को सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर कर्क राशि में ही उदित हो जाएंगे। बुध के कर्क राशि में उदित होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में….
इस राशि के तीसरे और छठे भाव के स्वामी होकर बुध चौथे भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। बुध उदित होकर और भी ज्यादा ताकतवर हो जाएंगे। ऐसे में काफी अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से जीवन में चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ होंगे। छात्रों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी, जिससे पढ़ाई में अधिक मन लग जाता है। जमीन जायदाद के मामले में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। घर-परिवार के बीच चला आ रहा वाद-विवाद समाप्त होगा और सुख-शांति बनी रहेगी।
इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लाभ भाव में वह उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से जिस रोग से आप परेशान है, तो आप उससे धीरे-धीरे रिकवर हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र के मामले में भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति और वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। भूमि-भवन के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना अनुकूल हो सकता है। इस राशि के सप्तम और कर्म भाव के स्वामी होकर आपके आठवें भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। रुके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा।
Taurus Horoscope 2025: वृषभ राशि के जातकों के कैसे बीतेंगे अगले 6 माह, जानें करियर से लेकर आर्थिक स्थिति का हाल
टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह के तीसरे सप्ताह के साथ सावन माह आरंभ हो रहा है। इस सप्ताह के आरंभ में ही शनि मीन राशि में वक्री होंगे। इसके साथ ही सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।