Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: एक महीने में दो बार एकादशी आती हैं, जिसमें एक कृष्ण पक्ष तो वहीं दूसरी शुक्ल पक्ष में पड़ती हैं। वहीं एकादशी पर व्रत रखने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं हम यहां व्रत रखने का शास्त्रों में एक विधान होता है, जिसको प्रेमानंद महाराज बता रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडिओ वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे एक भक्त पूछ रहा है व्रत रखते समय कौन- कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए। जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि व्रत जिस दिन आप रख रहे हैं, उस दिन बाहर किसी के घर जाकर पानी भी नहीं पीना चाहिए। साथ ही हो सके तो किसी के घर जाने से भी बचना चाहिए।

वहीं महाराज जी ने आगे कहा कि साथ ही कुछ खाना नहीं चाहिए। ऐसा करने से व्रत का कुछ भी फल प्राप्त नहीं होगा और व्रत खंडित हो जाएगा। साथ ही व्रत वाले दिन व्यक्ति को केवल एक बार कुछ फल- फलहार ग्रहण करने चाहिए। जल कई बार ले सकते हैं। 

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि जो लोग दिन में कई बार भोजन करते हैं या अन्य चीज ग्रहण करते हैं। उनका व्रत खंडित हो जाता है और व्रत का फल नहीं मिलता है। साथ ही उनको भगवत मार्ग में बाधा का सामना करना पड़ता है। साथ ही महाराज जी ने आगे कहा कि व्रत वाले दिन प्याज, लहसुन का भी सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी व्यक्ति को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। वहीं दिन में सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से भी व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है।

संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज एक महान कथा वाचक हैं और वह वृंदावन के केलीकुंज स्थान पर रहते हैं। इससे पहले महाराज जी कई साल काशी में रहे थे। महाराज जी के बचपन का नाम अनिरुद्ध पांडेय। साथ ही वह राधा रानी को अपना इष्ट मानती हैं और राध नाम का जाप करते रहते हैं। महाराज जी के गुरु का नाम गौरांगी शरण महाराज है। वहीं प्रेमानंद महाराज जी की शिक्षाएं आज समाज में जागरुकता फैला रही हैं। वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और उनके सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है।

6 जुलाई से इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, 12 साल बाद सूर्य करेंगे गुरु के नक्षत्र में प्रवेश, अचानक धनलाभ के योग