Ganga Dussehra Siddhi Ravi Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार व्रत और त्योहारों पर कई शुभ और राजयोग का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि गंगा दशहरा पर 4 महासंयोग बनने जा रहे हैं, जिसमें गंगा दशहरा पर सुबह  सिद्धि रहेगा। साथ ही इसके साथ ही रवि योग और हस्त नक्षत्र भी रहेंगे। इसके बाद तैतिल करण दोपहर 1:02 मिनट तक रहेगा। वहीं इसके साथ इस दिन बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे, जिससे भद्र राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

आप लोगों के लिए गंगा दशहरा लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। यदि किसी परियोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें गति और सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

गंगा दशहरा मकर राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं  माता-पिता या वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और घरेलू मामलों में सामंजस्य स्थापित होगा। अचल संपत्ति या वाहन से संबंधित लाभ मिलने के संकेत भी हैं। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो लाभप्रद सिद्ध हो सकती हैं।

आप लोगों के लिए गंगा दशहरा लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं समाज में आप अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोग जो नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय आपके लिए लकी साबित होगा। आपको पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।