Gold Ring Astrology: बहुत सारे लोग अपनी जिंदगी में हर कदम सोच-समझकर उठाते हैं। इनमें से कई लोग ज्योतिष शास्त्र में गहरी आस्था रखते हैं और मानते हैं कि ग्रह-नक्षत्र हमारे जीवन पर गहरा असर डालते हैं। इसी वजह से वे अपने जीवन की परेशानियों से बचने और लाभ पाने के लिए तरह-तरह के ज्योतिषीय उपाय करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन उपायों का फायदा तभी मिलेगा जब उन्हें सही तरीके से अपनाया जाए? एक छोटी सी गलती भी नुकसान पहुंचा सकती है। इन्हीं उपायों में से एक उपाय है सोने की अंगूठी पहनना। बहुत से लोग सोचते हैं कि सोने की अंगूठी पहनने से धन, सफलता और भाग्य का साथ मिलने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने की अंगूठी किस हाथ में और किस उंगली में पहननी चाहिए? अगर आपने गलत उंगली में सोने की अंगूठी पहन ली तो इसका उल्टा असर भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सोने की अंगूठी किस उंगली में पहननी चाहिए और किस उंगली में नहीं…
भारत में सोने को हमेशा से ही शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। पुराने समय में भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था। आज भी शादी-ब्याह, तीज-त्योहार, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों में सोने का खूब इस्तेमाल होता है। सोना सिर्फ शृंगार का सामान नहीं है, बल्कि इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सोना पहनने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना पहनने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है। सूर्य जीवन में ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास बढ़ाता है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, उन्हें सोना पहनने की सलाह दी जाती है ताकि जीवन में स्थिरता और सफलता मिल सके।
अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में उन्नति के रास्ते खुलें और लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हों, तो आपको सोने की अंगूठी रिंग फिंगर यानी अनामिका उंगली में पहननी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रिंग फिंगर की नसें सीधे दिल से जुड़ी होती हैं, इसलिए इसमेंसोने की अंगूठी पहनने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है। इसके अलावा छोटी उंगली (लिटिल फिंगर) में भी सोने की अंगूठी पहनना शुभ माना जाता है।
ज्योतिष के अनुसार, मिडिल फिंगर यानी मध्य उंगली में सोने की अंगूठी पहनना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार मिडिल फिंगर शनि ग्रह से जुड़ी होती है और इसमें सोने की अंगूठी पहनने से शनि और सूर्य का टकराव हो जाता है। इसका असर आपके जीवन पर नकारात्मक पड़ सकता है। इससे धन हानि, परेशानियां और रुकावटें आने लगती हैं। इसलिए कभी भी गलती से भी मिडिल फिंगर में सोने की अंगूठी न पहनें।
अंगूठा चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है और इसमें सोने की अंगूठी पहनना वर्जित बताया गया है। वैसे भी ज्यादातर लोग अंगूठे में अंगूठी नहीं पहनते हैं। लेकिन अगर आप अंगूठे में कोई अंगूठी पहनना चाहते हैं तो चांदी की अंगूठी पहनें, ये शुभ मानी जाती है।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।