Guru Asta 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति अभी मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं और वह 11 जून को अस्त होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही ये लोग देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का अस्त होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी और नौकरी या बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम और अष्टम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का अस्त होना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको बिजनेस में बड़ा फायदा होगा और नौकरी में तरक्की मिलेगी। दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और सप्तम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। 

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का अस्त होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। वहीं पढ़ाई और करियर में सफलता मिलेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा। साथ ही इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस दौरान आपके बैंंक- बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है।