Guru And Shukra Conjunction 2025: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, विलासता, वैभव, कामुकता, लग्जरी और भौतिक सुख के कारक हैं। तो वहीं गुरु ग्रह समृद्धि, ज्ञान, गुरु और आध्यात्म के कारक है। आपको बता दें गुरु ग्रह जुलाई में उदित होने जा रहे हैं, जिससे उनकी शुक्र ग्रह के साथ युति बनेगी। यह युति मिथुन राशि में 12 साल बाद बनेगी। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

शुक्र और गुरु बृहस्पति का संयोग वृष राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के साथ वेतन वृद्धि भी हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।  लंबे समय से रुके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं। यह समय नई शुरुआत के लिए उपयुक्त है, जैसे नई नौकरी, व्यवसाय, या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

आप लोगों के लिए शुक्र और गुरु का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। वहीं इस दौरान पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, माता-पिता और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में भी यह समय विश्वास और भावनात्मक गहराई लेकर आएगा।

शुक्र और गुरु का संयोग मीन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।  इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कोई पुराना निवेश या रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और नया निवेश करने का अवसर भी लाभकारी रहेगा। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।