July Grah Gochar 2025: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से जुलाई माह काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने गुरु, शनि, बुध, मंगल और सूर्य जैसे ग्रहों का स्थिति में बदलाव होने वाला है। इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन के साथ-साथ कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही दैत्यों के गुरु शुक्र मेष के साथ-साथ माह के अंत में वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल की स्थिति की बात करें, तो वह सिंह और कन्या राशि में रहेंगे। इसके साथ ही गुरु मिथुन राशि में उदित होंगे और शनि मीन राशि में वक्री होंगे। इसके अलावा केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में विराजमान है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ नक्षत्र में भी परिवर्तन होगा। जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं जुलाई के महीने में किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

28 जून को न्यायाधीश शनि बनाने वाले है अद्भुत राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ धन लाभ के योग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जुलाई माह में 28 जुलाई तक मंगल सिंह में रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 23 जुलाई को मंगल उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।

ग्रहों के राजा सूर्य की बात करें, तो 6 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही सूर्य पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र में रहेंगे।

बुद्धि के दाता बुध की बात करें, तो वह कर्क राशि में ही विराजमान रहेंगे। नक्षत्र परिवर्तन की बात करें, तो जुलाई माह में चार बार बदलेंगे। वह पुष्य, अश्लेषा, पुष्य और अश्लेषा के साथ मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

धन-वैभव के दाता शुक्र की बात करें, तो 26 जुलाई तक वृषभ राशि में रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही कृत्तिका, मृगशिरा और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे।

शनि मीन राशि में रहने वाले हैं और 13 जुलाई को इसी राशि में वक्री हो जाएंगे और करीब 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे।

अरुण ग्रह 5 जुलाई को कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे और 10 दिसंबर तक करीब 159 दिन तक वक्री रहेंगे।

इस राशि के जातकों के लिए जुलाई माह अनुकूल जाने वाला है। इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को छोटे-मोटे व्यवधान का ही सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कोशिश करेंगे, तो ये समस्याएं भी नहीं होगी। व्यापार के क्षेत्र में भी अच्छा परिणाम देखने को मिलने वाला है। गुरु बृहस्पति आपकी आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर डाल सकते हैं। आप अपनी मेहनत के बल पर काफी पैसा कमा सकते हैं। मंगल व्यय भाव के स्वामी होकर लाभ भाव को देख रहे हैं। ऐसे में कुछ अड़चनों के बाद आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार के माध्यम से काफी मुनाफा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस माह मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। शुक्र आपकी लव लाइफ और दांपत्य जीवन में अनुकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

इस राशि के जातकों के लिए जुलाई माह काफी अच्छा जा सकता है। सूर्य पहले और दूसरे भाव में, मंगल तीसरे और चौथे भाव में, बुध दूसरे भाव में  रहने वाले हैं। इसके साथ ही शुक्र भी अनुकूल परिणाम देने वाले हैं। इस राशि के जातकों को करियर में अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिलने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता हासिल हो सकती है। मंगल के कारण नौकरी में आपकी स्थिति और पदवी मजबूत हो सकती है। व्यापार की बात करें, तो आपके द्वारा बनाई गई रणनीति के माध्यम से आप काफी लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। मेहनत और कर्मों के अनुसार आपको काफी धन लाभ मिल सकता है। आपके वेतन में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। 18 जुलाई के बाद आर्थिक स्थिति पर काफी अच्छा असर देखने को मिलने वाला है। इस महीने स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। 

इस राशि के जातकों के लिए जुलाई माह अच्छा जाने वाला है। सूर्य इस राशि के दशम और ग्यारहवें भाव में. मंगल द्वादश और प्रथम भाव में रहेंगे। इसके साथ ही बुध लाभ भाव में रहेंगे। गुरु बृहस्पति दशम भाव में रहेंगे। इसके साथ ही शुक्र, राहु भी अच्छा परिणाम दे सकते हैं। इस राशि के जातकों को कई मायनों में लाभ मिलेगा, तो कुछ में क्षेत्रों में कमजोर हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। पत्रकारिता,  वकालत, शिक्षा आदि से जुड़े क्षेत्रों में काफी लाभ मिल सकता है। जुलाई के मध्य में थोड़ी सी समस्याएं आ सकती है। लेकिन आप काफी लाभ कमा सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ भी मिल सकता है।  आप धर्म कर्म के मामलों में थोड़ा पैसा खर्च कर सकते हैं।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जुलाई माह तुला, धनु , मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए काफी अच्छा हो सकता है।

जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें