Jyeshtha Purnima 2025: हिंदू धर्म में हर पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। यह न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टिकोण से विशेष है, बल्कि सुख-समृद्धि और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। इस दिन स्नान-दान का भी विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से जातक के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, कई स्थानों पर इस दिन वट सावित्री का व्रत भी रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर दीपक जलाएं जाएं तो इससे जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा 10 जून को सुबह 11:35 बजे से शुरू होकर 11 जून को दोपहर 1:13 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार व्रत और पूजन 10 जून को किया जाएगा। इस दिन विशेष रूप से व्रत, स्नान, दान और दीपदान करने का महत्व है।

पूर्णिमा के दिन सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर पवित्र नदी या घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद दीपदान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है और पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही सूर्य देव को जल अर्पित करना भी लाभकारी होता है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस दिन देसी गाय के घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। शास्त्रों के अनुसार, देसी घी का दीपक जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस उपाय से आपकी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो सकती हैं।

पूर्णिमा के दिन शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। खासतौर पर तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना करें। यह उपाय आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। मान्यता है कि इससे घर की तिजोरी कभी खाली नहीं रहती और धन का आगमन बना रहता है।

पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद कौड़ी, अक्षत (चावल), कमल का फूल और शंख का दान करने से भी देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ये सभी चीजें मां लक्ष्मी को प्रिय हैं और इनका दान करने से जीवन में सुख और संपत्ति की प्राप्ति होती है।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।