Vishnu Puran Me Kaliyug ke Bare Mein Bhavishyavaniya: हर युग की अपनी एक खास पहचान रही है। जैसे त्रेतायुग में भगवान राम का जीवन प्रमुख रहा, वहीं द्वापर युग को महाभारत के लिए जाना जाता है। अब हम जिस युग में जी रहे हैं, वह है कलियुग। पौराणिक ग्रंथों में कलियुग को ‘अधर्म का युग’ बताया गया है। विष्णु पुराण, महाभारत और अन्य कई धार्मिक ग्रंथों में कलियुग से जुड़ी कई भविष्यवाणियां की गई हैं। इन भविष्यवाणियों को पढ़कर कभी-कभी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अगर ये सब सच हुआ तो दुनिया का हाल बेहद बुरा होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कलियुग की सबसे खतरनाक भविष्यवाणियों के बारे में।
विष्णु पुराण के अनुसार, कलियुग में ताकतवर ही सबका मालिक बनेगा। ताकत का मतलब सिर्फ शारीरिक शक्ति नहीं, बल्कि धन, प्रसिद्धि और अधिकार भी ताकत की पहचान बन जाएंगे। जिसके पास पैसे होंगे, वही समाज में ऊंचा समझा जाएगा। जाति-पाति, परिवार की प्रतिष्ठा जैसी बातें खत्म हो जाएंगी। पैसे और ताकत के दम पर कोई भी किसी से शादी कर पाएगा।
आजकल लोगों में जवानी में ही बाल सफेद होने लगते हैं, लेकिन विष्णु पुराण कहता है कि कलियुग के आखिरी समय में 12 साल की उम्र में ही बच्चों के बाल सफेद होने लगेंगे। 20 साल की उम्र तक आते-आते शरीर में इतनी बीमारियां हो जाएंगी कि इंसान जल्दी मरने लगेगा। उस समय लंबी उम्र पाना बहुत मुश्किल होगा।
पुराने युगों में इंसान सैकड़ों साल तक जिया करते थे। महाभारत में भीष्म पितामह की उम्र 150 साल से ज्यादा बताई गई है। श्रीकृष्ण की आयु लगभग 125 वर्ष थी। रामायण में भगवान राम का लंबा जीवन बताया गया है। लेकिन कलियुग में धीरे-धीरे उम्र घटती जाएगी। विष्णु पुराण कहता है कि अंत में इंसानों की औसत उम्र सिर्फ 12 से 20 साल रह जाएगी।
विष्णु पुराण की भविष्यवाणी के मुताबिक, कलियुग के अंतिम दौर में इंसानों की आंखें बहुत छोटी हो जाएंगी। आंखों की रोशनी इतनी कमजोर होगी कि लोग पास बैठे व्यक्ति को भी ठीक से नहीं देख पाएंगे। इससे लोगों का आपसी जुड़ाव और रिश्ता भी कमजोर होता चला जाएगा।
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि कलियुग में बच्चों की उम्र में ही संतान उत्पन्न करने की क्षमता आ जाएगी। 6 साल की बच्चियां और 8-9 साल के लड़के मां-बाप बन जाएंगे। इससे प्रकृति का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाएगा। समाज में रिश्तों की पहचान ही खत्म हो जाएगी।
आज इंसानों की औसत लंबाई 5 से 6 फीट के आसपास होती है। लेकिन विष्णु पुराण बताता है कि जैसे-जैसे कलियुग खत्म होने लगेगा, मनुष्य की लंबाई भी कम होती जाएगी। एक समय ऐसा आएगा जब इंसानों की औसत लंबाई सिर्फ 4 इंच रह जाएगी। यानी इंसान खिलौनों की तरह छोटे हो जाएंगे।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।