Lord Shiva Favourite Mulank: अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म की तारीख के आधार पर व्यक्ति का मूलांक निर्धारित होता है और यही मूलांक उसके जीवन की दिशा तय करता है। 1 से 9 तक के इन मूलांकों का संबंध नौ ग्रहों से होता है और हर अंक किसी न किसी देवी-देवता से जुड़ा होता है। अंक ज्योतिष की मानें तो कुछ खास मूलांक वाले जातकों पर भगवान शिव हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इन मूलांक वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है और भोलेनाथ इनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन बर्थडेट वाले लोगों पर भगवान मेहरबान रहते हैं।

मूलांक व्यक्ति की जन्म तारीख का जोड़ होता है। जैसे कि अगर किसी का जन्म 16 तारीख को हुआ है, तो 1+6 = 7। यानी उसका मूलांक 7 होगा। इसी तरह, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2+3 = 5 होगा।

इन डेट में जन्म लेने वालों पर शिव जी रहते हैं मेहरबान

जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 7 होता है। यह अंक केतु ग्रह से संबंधित है और ऐसे लोग आमतौर पर बहुत ही रहस्यमयी, आध्यात्मिक और शांत स्वभाव के होते हैं। भगवान शिव के प्रति इनका स्वाभाविक आकर्षण होता है। भोलेनाथ की आराधना करने पर मूलांक 7 के जातकों को जीवन में मानसिक शांति, आर्थिक समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार,शिव जी की कृपा से इन्हें कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है, जो बुध ग्रह से जुड़ा होता है। यह लोग समझदार, बातचीत में निपुण और सामाजिक होते हैं। मूलांक 5 के लोग अगर सच्चे मन से भोलेनाथ की उपासना करें, तो उन्हें करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है। इनकी ऊर्जा और तेज दिमाग के पीछे शिव कृपा मानी जाती है। मूलांक 5 वाले प्रत्येक जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। ये अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करते हैं। भगवान शिव की इन पर खास कृपा रहती है।

जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। यह अंक मंगल ग्रह से जुड़ा है और ऐसा व्यक्ति स्वभाव से बहुत ही साहसी, संघर्षशील और निडर होता है। भगवान शिव के प्रति इनका भाव बहुत गहरा होता है। मूलांक 9 के जातकों को शिव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। यह लोग कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते और अपने दृढ़ निश्चय से जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। भगवान शिव की कृपा से ये जातक खूब मान-सम्‍मान पाते हैं।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।