Shadashtak Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके अशुभ योग बनाते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन के साथ पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्रवार 20 जून को मंगल और शनि एक विशेष ज्योतिषीय स्थिति बनाएंगे, ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 150 डिग्री के कोणीय योग का निर्माण करेंगे।

Palmistry: हाथ में इन रेखाएं और चिह्नों के होने पर होती है अकाल मृत्यु, देखिए आपकी हथेली में तो नहीं…

यह कोणीय तब बनता है, जो कोई दो ग्रह कुंडली के छठे और आठवें भाव में होते हैं। वैदिक ज्योतिष में इस संबंध को षडाष्टक योग कहा जाता है, जिससे कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है, इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

आप लोगों के लिए षडाष्टक योग का बनना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस समय आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही नहीं करें। वहीं स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है, विशेषकर पेट या रक्तचाप से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही इस समय बाहर खाना खाने से बचना चाहिए।

षडाष्टक योग का बनना मकर राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वहीं आपको इस समय किसी को धन उधार देने से बचना चाहिए। वर्ना धन डूब सकता है। साथ ही इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं क्रोध की अधिकता रह सकती है। इसलिए जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। वहीं इस समय कार्यभार का अधिक दबाव मानसिक थकान दे सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

कब, कहां क्या हो जाए इसलिए… प्रेमानंद महाराज अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर क्या बोले? आपको भी जरूर जानना चाहिए

आप लोगों के लिए षडाष्टक योग बनना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर वाद-विवाद या किसी वरिष्ठ से अनबन हो सकती है। वहीं घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस समय व्यापारियों की आय थोड़ी कम रहेगी। वहीं इस समय आपको फिजूल खर्चों का सामना कर पड़ सकता है। साथ ही इस समय चोट- चपेट लग सकती है।