Mangal Gochar In Kanya 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को रक्त, भूमि, साहस, वीरता और क्रोध का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि जुलाई में भूमि पुत्र मंगल कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों को इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
मंगल ग्रह का गोचर सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे और लोगों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में अचल संपत्ति या वाहन से संबंधित लाभ मिलने के संकेत भी हैं। भोग-विलास और सुख में वृद्धि होगी।
ग्रहों के सेनापित मंगल ग्रह का गोचर मकर राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से भाग्य और विदेश भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके रुके हुए साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपके घर पर कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। कोई रुका हुआ भुगतान प्राप्त हो सकता है या धन का नया स्रोत बन सकता है। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं।
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं कोई रुका हुआ भुगतान प्राप्त हो सकता है या धन का नया स्रोत बन सकता है। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है।