Dhan Shakti Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 मई 2025 को धन-वैभव, समृद्धि, संपन्नता, कला-संगीत, सुख-ऐश्वर्य, प्रेम और दांपत्य सुखों के कारक दैत्य गुरु शुक्र राशि परिवर्तन करके मंगल की राशि मेष राशि में गोचर कर चुके हैं और यहां पर  29 जून तक रहने वाले हैं। इसके बाद अपनी स्वराशि वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के मेष राशि में आने से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के सेनापति मंगल 7 जून को अपनी नीच राशि कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शुक्र और मंगल मिलकर धन शक्ति नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलता है। आइए जानते है मंगल-शुक्र का धन शक्ति राजयोग बनने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

ज्योतिषी दृष्टिकोण से  मंगल की राशि में शुक्र का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि धन शक्ति योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में धन शक्ति योग कुंडली में मंगल शुक्र का संबंध बनने से बनता है और बेहद प्रभावी फल देने में सक्षम होता है। धन शक्ति से पराक्रम से बाहुबल से धन अर्जित करना होता है। इसके साथ ही आपके मेहनत और रणनीति के माध्यम से बहर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है।

आपकी कुंडली में मंगल पंचम भाव में अपने मित्र सूर्य की राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही शुक्र लग्न भाव में विराजमान होंगे।  शुक्र इस राशि के धन भाव और सप्तम भाव के स्वामी होकर के लग्न के भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में बना धन शक्ति योग इस राशि के जातकों को कई मायनों में खास हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आपके व्यवहार, इमोशनल होने के साथ जॉली रहेगा। आप खरीदारी कर सकते हैं। सिंगर, अभिनेता, डांसर के लिए ये योग लाभकारी हो सकता है। फिल्म लाइफ, टीवी, फिल्म इंडस्ट्री में काफी सफलता हासिल हो सकती है। मित्रों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आपके मन में ज्यादा से ज्यादा धन कमाने की इच्छा जागृत होगी। ऐसे में आप लॉटरी , सट्टेबाजी के द्नारा पैसा कमा की सोच सकते हैं। लेकिन इससे आपको नुकसान हो सकता है। अन्य माध्यमों से पैसे कमाने की सोचे। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार हो सकता है।

इस राशि के जातकों के लिए भी धन शक्ति योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि की कुंडली  में शुक्र लग्न  और छठे भाव के स्वामी होकर 12वें भाव में गोचर किया है। ऐसे में मेष राशि में बना धन शक्ति योग इस राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ और सफलता देने वाला है। 12 भाव में शुक्र हमेशा अच्छा प्रभाव डालते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश के माध्यम से अच्छा धन लाभ हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभ मिल सकता है। मंगल के साथ शुक्र का त्रिकोण का संबंध बन रहा है, क्योंकि इस राशि के चौथे भाव में मंगल विराजमान है। ऐसे में मंगल -शुक्र एक दूसरे से नवम पंचम का योग बन रहे है,  तो मंगल के साथ-साथ शुक्र भी एक्टिवेट होंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन, प्रॉपर्टी , घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।  विदेशी व्यापार में वृद्धि होगी। इसके अलावा कला, संगीत, नृत्य , अभिनय, लेखन, गायन, कला मूर्ति आदि से जुड़े जातकों को लाभ मिल सकता है। इन्हें विदेश में अपनी कला को दिखाने का मौका मिल सकता है। सातवें भाव पर मंगल की दृष्टि भी पड़ रही है, जिससे व्यापार में भी अनुकूल प्रभाव देखने को मिलने वाला है। धन प्राप्ति के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे।  किसी पुराने कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। 

आपकी राशि में शुक्र लग्न और अष्टम के स्वामी होकर के सातवें में गोचर करेंगे और दृष्टि आपके लग्न पर पड़ेगी। इसके साथ ही मंगल का गोचर आपकी कुंडली के एकादश भाव में है। ऐसे में मंगल-शुक्र का त्रिकोण का संबंध भी बन रहा है। शुक्र को धन के कारक और मंगल को पराक्रम का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में आने वाली हर एक परेशानी दूर हो सकती है। इसके साथ ही विवाह में आ रही अड़चन भी समाप्त हो सकती है। दांपत्य सुखों की प्राप्ति हो सकती है। भूमि, भवन, प्रॉपर्टी के भी योग बन रहे हैं। पिछले लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं अब दूर हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। नया व्यापार आरंभ करना इस अवधि में लाभकारी हो सकता है। मंगल अपने मित्र सूर्य की राशि में है। इसलिए अत्यंत बली अवस्था में हैं। ऐसे में आपको खूब धन लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है।

जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।