Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि श्राद्ध पक्ष हर साल 15 दिनों के लिए आता है और इन दिनों अपने पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करने का विधान है। आपको बता दें कि भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि से शुरू होने वाले पितृ पक्ष अश्विन मास की अमावस्या पर खत्म होते हैं। इस साल यह समय सितंबर में 7 तारीख से लेकर 21 तारीख तक रहेगा।

प्रेमानंद महाराज ने बताया इस एक गलती की वजह से व्रत (एकादशी) हो जाता है खंडित, आपको भी जरूर जानना चाहिए

वहीं पितृ पक्ष में इस साल सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़ने जा रहे हैं। चंद्र ग्रहण 7 सितंबर तो वहीं सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को पड़ेगा। ऐसे में इन ग्रहण के पड़ने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की आय़ में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

4 दिन बाद गुरु बृहस्पति होंगे पूर्ण उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

आप लोगों के लिए चंद्र और सूर्य ग्रहण लाभप्रद सिद्ध हो सकते हैं। इस दौरान आपको समय- सयम पर आक्समिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं यह समय आपके लिए सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और संचार कौशल में सुधार होगा। लेखन, मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

चंद्र और सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। इस दौरान नई परियोजनाएं शुरू करने या निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी और अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

आप लोगों के लिए चंद्र और सूर्य ग्रहण शुभ फलदायी सिद्ध हो सकते हैं। इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आप कई सोर्स से धन कमाने में सफल होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और सामंजस्य बढ़ेगा। यह समय संपत्ति खरीदने या वाहन लेने के लिए भी शुभ है। जॉब करने वाले लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

4 दिन बाद गुरु बृहस्पति होंगे पूर्ण उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग