Rahu Gochar 2025 In Kumbh: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को कठोर वाणी, जुआ, यात्राएँ, चोरी, दुष्ट कर्म, त्वचा के रोग, धार्मिक यात्राएं आदि का कारक माना जाता है। वहीं राहु एक राशि में लगभग 18 महीने तक संचरण करते हैं। आपको बता दें कि राहु ग्रह ने मई 2025 में शनि के आधिपत्य वाली राशि कुंभ में प्रवेश कर लिया था। साथ ही कुंभ राशि में राहु 5 दिसंबर 2026 तक रहने वाले हैं। ऐसे में राहु ग्रह के गोचर से कुछ राशियों के अच्चे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
राहु ग्रह का गोचर वृष राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से साल 2026 के अंत तक करियर और कारोबार के भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आप सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। माता-पिता या वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और घरेलू मामलों में सामंजस्य स्थापित होगा।
राहु ग्रह का गोचर मिथुन राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह का राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। करियर में सफलता हासिल हो सकती है। रुका धन वापस मिल सकता है। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
आप लोगों के लिए राहु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से छठे स्थान पर संचरण कर रहे हैं और वह साल 2026 तक यही स्थित रहेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलोंं में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही दीर्घकालिक योजनाओं को लागू करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।