Dwi Dwadash Rajyog 2025: ज्योतिष में शनि का विशेष महत्व है। शनि की स्थिति में बदलाव का असर हर जातक के जीवन पर किसी न किसी तरह पड़ता है। शनि को कर्मफल दाता, न्याय के देवता, दंडनायक जैसे नामों से जाना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। कर्मफल दाता शनि इस समय मीन राशि में विराजमान है। ऐसे में वह किसी न किसी ग्रह के जातक युति या फिर इनकी दृष्टि पड़ती रहेगी, जिससे शुभ या फिर अशुभ योगों का निर्माण होता है। इसका असर जातक के नौकरी, व्यापार, शारीरिक और मानसिक के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों पर पड़ता है। बता दें कि शनि 7 जून को शुक्र के साथ द्विद्वादश योग का निर्माण करने वाले हैं। इस योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में….
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 7 जून को सुबह 6 बजकर 59 मिनट पर शनि अपने मित्र ग्रह शुक्र से 30 डिग्री पर होंगे, जिससे द्विद्वादश योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण होने कुछ क्षेत्रों में काफी लाभ मिल सकता है। बता दें कि शनि इस समय मीन राशि और शुक्र मेष राशि में विराजमान है।
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि का द्विद्वादश योग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल चुकी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आपके जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। कर्क राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी ले सकते हैं। जीवन में नए कौशल की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही पदोन्नति मिलने के चांसेस नजर आ रहे हैं। करियर में अच्छा खासा विकास हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। की धार्मिक यात्राओं को कर सकते हैं। तनाव से मुक्त हो सकते हैं।
इस राशि के जातकों के लिए द्विद्वादश योग काफी सही हो सकता है। भविष्य को लेकर चली आ रही चिंताएं पूरी हो सकती है। ऐसे में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। करियर के क्षेत्र में थोड़ा सा दबाव हो सकता है। लेकिन आप इसे आसानी से पार कर लें। आपकी मेहनत और काम की तारीफ हो सकती है। उच्च अधिकारी काफी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे व्यवधान अब खत्म हो सकते हैं। ऐसे में आप काफी अधिक सफलता पा सकते हैं। एकाग्रता में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार को लेकर बनाई गई रणनीति कामयाब हो सकती है।
इस राशि के जातकों के लिए द्विद्वादश योग कई खुशियां लेकर आ सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के बीच चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर झुकाव होगा, जिससे आप कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही विवाह में आ रही अड़चने समाप्त हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी खुशियां आ सकती है।
जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।