Sawan 2025 Lucky Zodiac Signs: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास इस वर्ष 11 जुलाई से आरंभ होकर 9 अगस्त तक चलेगा। ज्योतिष के अनुसार, इस माह में कई दुर्लभ संयोग का निर्माण होने जा रहा है। दरअसल, जुलाई महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रह स्थितियां बदलने जा रही हैं, जो राशियों पर सीधा असर डालेंगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, 72 वर्षों में पहली बार ऐसा होगा जब 13 जुलाई को बुध ग्रह और 14 जुलाई को शनि देव वक्री अवस्था में आ जाएंगे। वहीं, राहु और केतु पहले से ही वक्री चाल में है। कुल 4 ग्रहों की वक्री स्थिति सावन को और भी शक्तिशाली और प्रभावशाली बना रही है। ऐसे में 4 ग्रहों की वक्री गति होने की वजह से सावन का महीना कुछ राशि वालों के लिए लकी साबित हो सकता है। इन पर भोलेनाथ की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं कि किन भाग्यशाली राशियों के लिए सावन का महीना वरदान साबित हो सकता है।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सावन सफलता और समृद्धि लाने वाला हो सकता है। करियर में रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट और साझेदारियों में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस महीने अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। शिवलिंग पर जल चढ़ाना विशेष फलदायक रहेगा।
तुला राशि वालों के लिए सावन का महीना तरक्की और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप कठिन चुनौतियों का भी डटकर सामना करेंगे। करियर में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं। वहीं जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उन्हें नए सौदे या लाभ प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी तालमेल बना रहेगा। भगवान शिव की उपासना करें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सावन का महीना सफलता और स्थिरता लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी मेहनत रंग ला सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भोलेनाथ की कृपा से जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होगा।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।