Tri Ekadash Yog 2025: कर्मफल दाता शनि बहुत ही विचित्र और यूनिक ग्रह है। महर्षि पराशर जहां इसे एक तरफ पाप, चोरी, रोग, मृत्यु देने वाला कहते हैं। वहीं सन्यास वैराग्य सेवा और मुक्ति का ग्रह भी मानते हैं। इनके परिणाम देने की क्षमता यह किस राशि में है और किस नक्षत्र में है। आपकी जन्म कुंडली में कैसे बैठे हुए हैं गोचर में कहां आ रहे हैं इन सब बातों पर निर्भर करती है। बता दें कि इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है। जहां पर जून 2027 तक रहने वाले हैं। ऐसे में शनि की स्थिति के कारण किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग होता रहता है। ऐसे ही देवशयनी एकादशी के दिन यानी 6 जुलाई को शनि शुक्र के साथ लाभ दृष्टि बना रहे हैं, जिसे त्रिएकादश योग भी कहा जाता है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
भगवान ने कहा है कर्म ही पूजा है, तो कर्म करते हुए नाम जप क्यों करें? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 6 जुलाई को यानी देवशयनी एकादशी के दिन दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर शनि-शुक्र एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे, जिससे लाभ दृष्टि बन रहा है। शनि की ये दृष्टि शुभ मानी जाती है। शनि-शुक्र का त्रिएकादश योग काफी लकी माना जाता है, क्योंकि एक तरफ शुक्र को भौतिक सुख, प्रेम, और सौंदर्य का का कारक माना जाता है, तो दूसरी ओर शनि अनुशासन, कर्म, और देरी का प्रतीक है। ऐसे में इन दोनों का संयोग 12 राशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।
शुक्र-शनि का त्रिएकादश योग इस राशि के जातकों के लिए कई क्षेत्रों में अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शुक्र और एकादश भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। शिक्षा में लंबे समय से चले आ रहे व्यवधान भी समाप्त हो सकते हैं। विशेषकर कला और साहित्य से जुड़े विद्यार्थियों को काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन की गाड़ी सही रास्ते में चल सकती है। सुख संपदा की प्राप्ति हो सकती है। नकारात्मकता दूर हो सकती है। इसके अलावा व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। लंबी यात्राएं करने से आपको लाभ मिल सकता है। धन की कमी से निजात मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
शनि-शुक्र के त्रिएकादश योग इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। काम के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी में चली आ रही परेशानी भी समाप्त हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में काफी लाभ मिल सकता है। कहीं पर अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। शेयर बाजार में किए गए निवेश से अब आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।
6 या 7 जुलाई, कब है मुहर्रम? जानें यौमे-ए-अशूरा की सही तारीख और महत्व
इस राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का त्रिएकादश योग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के छठे भाव में शनि और आठवें भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आलस्य को त्यागने से आपको काफी सफलता हासिल हो सकता है। नौकरी में आपके द्वारा की जा रही भरपूर मेहनत का फल आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही आप विरोधी मुंह की खाएंगे। शारीरिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
Weekly Numerology Predictions 7 To 13 July 2025: इस सप्ताह बन रहा गुरु आदित्य योग, इन 5 मूलांकों की चमकेगी किस्मत, जानें साप्ताहिक अंक ज्योतिष
टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में दूसरे सप्ताह कुछ राशि के जातकों के लिए किस्मत का साथ मिल सकता है। इस सप्ताह गुरु आदित्य, धन शक्ति, मालव्य, विपरीत सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को नौकरी-बिजनेस में काफी लाभ मिलने के साथ अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।