Surya Shani Kendra Yog 2025: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय सूर्य मिथुन राशि में विराजमान है। जिसके कारण किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहेंगे। ऐसे में ही सूर्य शनि के साथ संयोग करके केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों के अटके हुए काम पूरे होने के साथ-साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य-शनि 23 जून को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे, जिससे केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। शनि-सूर्य पुत्र पिता होने के बावजूद एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं।
मेष राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य का केंद्र योग काफी लाभकारी हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही विदेश यात्रा या फिर विदेश में लंबे समय तक रहने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपका खर्च बढ़ेगा। लेकिन आमदनी भी अच्छी हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। विदेश में भी व्यापार करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का केंद्र दृष्टि य़ोग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से भी मुक्ति मिली है, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। सूर्य के कारण किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। काम में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे कम हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। शेयर बाजार में किए गए निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।
मकर राशि के जातकों के लिए केंद्र योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को की क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त अच्छा बीतने वाला है। करियर के क्षेत्र में चली आ रही परेशानी धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। बिजनेस के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
टैरो राशिफल के अनुसार, जून माह का आखिरी सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस सप्ताह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें