Shani Dev Vakri In Meen 2025 : वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव लगभग एक राशि में ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं, मतलब वह एक राशि में आने में लगभग 30 साल का समय लेते हैं। आपको बता दें कि शनि देव अभी मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और वह जुलाई में वक्री होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शनि देव के वक्री होने से धन राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
आप लोगों के लिए धन राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं बड़े लक्ष्य हासिल करने और नई योजनाएं बनाने के लिए यह समय शानदार है। साथ ही इस दौरान आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
धन राजयोग का बनना मिथुन राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन और नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा, नए साझेदार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय कारोबार का विस्तार हो सकता है।
धन राजयोग के बनने से वृष राशि के जातकोंं के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही शनि देव दशम स्थान के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं आपकी आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस समय उन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है, जिन लोगों को काम- कारोबार एक्पोर्ट और इंंपोर्ट से जुड़ा हुआ है। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।