Shani Vakri 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी चाल में बदलाव करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीनव के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जुलाई के महीने में 30 साल शनि देव मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं और वहीं ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है, आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
आप लोगोंं के लिए मंगल और शनि देव की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर वक्री तो वहीं मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर संंचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
मंगल और शनि देव की चाल में बदलाव होना धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म पर गोचर करेंगे तो वहीं शनि देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना और मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर तो वहीं मंगल ग्रह सप्तम स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं लव रिलेशनशिप मजबूत होंगे और नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह समय शानदार है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।